Breaking News
Panchkula School Case: पंचकूला स्कूल मारपीट मामला, जिंदगी की जंग जीतकर पीजीआई से डिस्चार्ज हुई मासूम, घर लौटी खुशियांMahendragarh News: हकेवि की एनसीसी इकाई ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिताएंअमेरिका में ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स का कब्जा; हाउस में भी बढ़तHaryana School Holidays: दीपावली से लेकर गुरु नानक जयंती तक, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूलKUK Ratnavali Mahotsav: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रत्नावली महोत्सव की धूम, हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगे युवा कलाकारPanchkula School Case: पंचकूला स्कूल मारपीट मामला, जिंदगी की जंग जीतकर पीजीआई से डिस्चार्ज हुई मासूम, घर लौटी खुशियांMahendragarh News: हकेवि की एनसीसी इकाई ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिताएंअमेरिका में ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स का कब्जा; हाउस में भी बढ़तHaryana School Holidays: दीपावली से लेकर गुरु नानक जयंती तक, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूलKUK Ratnavali Mahotsav: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रत्नावली महोत्सव की धूम, हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगे युवा कलाकार

Bigg Boss 20: बायस्ड कहने वालों पर भड़के सलमान, मैरी कॉम और माही विज विवाद का खोला सच

Bigg Boss 20: बायस्ड कहने वालों पर भड़के सलमान, मैरी कॉम और माही विज विवाद का खोला सच

बायस्ड कहने वालों पर भड़के सलमान, मैरी कॉम और माही विज विवाद का खोला सच

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bigg Boss 20: छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। घर के अंदर चल रही खींचतान, तीखी बहस और कड़वाहट के बीच अब ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सलमान खान का हिसाब-किताब का वक्त आ गया है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में सलमान खान आक्रामक तेवरों के साथ घरवालों की क्लास लगाते दिख रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में सलमान कहते हैं, “घरवालों ने एक-दूसरे को काफी सुना लिया, लेकिन अब मेरे सुनाने की बारी है। यहां किसी की सफाई सुनी जाएगी तो किसी को आईना दिखाया जाएगा।”

स्कॉउट ओपी और आसिफ खान को सलमान की दो टूक

विज्ञापन

इस हफ्ते घर में उस वक्त माहौल गरमा गया था जब यूट्यूबर स्काउट ओपी, आसिफ खान और आम्रपाली दुबे ने मेकर्स पर पक्षपात (बायस्ड) करने का आरोप मढ़ दिया था। इस बात से नाराज सलमान खान ने स्काउट ओपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “आप यूट्यूब कम्युनिटी को मेरे बारे में बोलना चाहोगे? मैं अगर कुछ कहूं तो मुझे देख लें? जब भी आप लोग गलत साबित होते हैं, तो सीधा बोल देते हैं कि बिग बॉस पक्षपाती हैं और आपके खिलाफ हैं।” इसके तुरंत बाद सलमान ने लाल सूट में बैठे आसिफ खान को भी इस मुद्दे पर जमकर लताड़ लगाई।

मैरी कॉम के दावे का सच आया सामने, माही विज को मिली राहत

वीकेंड का वार में सलमान खान ने मैरी कॉम और माही विज के बीच हुए बड़े विवाद से भी पर्दा उठाया। दरअसल, मैरी कॉम ने यंग डीएसए से दावा किया था कि माही विज ने उन्हें गाली दी है। जब सलमान ने माही से इस पर सवाल किया, तो माही ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी को व्यक्तिगत तौर पर निशाना बनाकर गाली नहीं दी थी। वहीं घर की सदस्य ईशा रिखी ने भी गवाही देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कोई गाली नहीं सुनी। इसके बाद सलमान ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि माही ने किसी को नाम लेकर गाली नहीं दी थी, बल्कि वह बस परिस्थिति को लेकर बोली गई एक बात थी।

यह भी पढ़ें– बालों से जुएं निकालती दिखीं आम्रपाली दुबे? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर, ट्रोल्स बोले—’छी छी…’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।