Mahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई, 16 हरियाणा एनसीसी बटालियन द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम एएनओ प्रो. रमेश कुमार, एएनओ प्रो. पायल कंवर चंदेल एवं डिप्टी एएनओ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने सभी एनसीसी कैडेट्स को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी विजताओं को डिप्टी एएनओ नरेश कुमार ने पुरस्कृत किया और उनको बधाई दी।
प्रतियोगिता में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं रिले दौड़ के साथ-साथ वॉलीबॉल, कबड्डी और रस्सा कस्सी जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें करीबन 50 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। 100 मीटर पुरुष वर्ग में अंजी कुमार ने प्रथम, बजरंग ने द्वितीय तथा अमन पुनिया ने तृतीय स्थान महिला वर्ग में पलक ने प्रथम, नेविका ने द्वितीय तथा भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर पुरुष वर्ग में बजरंग, अमन व शुभम गोठवाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे, इसी क्रम में महिला वर्ग में कस्तूरी, रिया तथा पलक व सोनल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर पुरुष वर्ग में मनीष ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय तथा अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में अंजी कुमार प्रथम, अमन पुनिया द्वितीय तथा जय व दिपांशु तृतीय स्थान पर रहे, वहीं महिला वर्ग में कस्तूरी ने प्रथम, सोनल व नेविका ने द्वितीय तथा पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह भी देखें – नारनौल में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राव का मोहल्ला स्थित मकान में छापेमारी


