Breaking News
Aate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीकाYamunanagar news: त्योहारों पर मिलावटखोरों पर छछरौली प्रशासन का कड़ा प्रहार, बाजार में दुकानों पर छापेमारी, मिठाई के सैंपल लेकर लैब भेजेHaryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीकाYamunanagar news: त्योहारों पर मिलावटखोरों पर छछरौली प्रशासन का कड़ा प्रहार, बाजार में दुकानों पर छापेमारी, मिठाई के सैंपल लेकर लैब भेजेHaryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Block Games Nilokheri: क्रिकेट में बरथल की जीत, बीजेपी नेता जाम्बा बोले- खेल ही रखेंगे युवाओं को नशे से दूर

Block Games Nilokheri: क्रिकेट में बरथल की जीत, बीजेपी नेता जाम्बा बोले- खेल ही रखेंगे युवाओं को नशे से दूर

ब्लॉक गेम्स नीलोखेड़ी का समापन: बरथल स्कूल की टीम ने मारी बाजी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: महाबीर मैहला, नीलोखेड़ी

Block Games Nilokheri: नीलोखेड़ी उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामगढ़ के मैदान पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बरथल का दबदबा देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में बरथल की टीम ने अपनी बेहतरीन खेल भावना और शानदार प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत से न केवल स्कूल बल्कि पूरे बरथल गांव में खुशी का माहौल है।

मुख्य अतिथि जाम्बा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में बाबा हरिदास श्री कृष्ण गोपाल गौशाला (बोहला खालसा) के चेयरमैन, पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी कर्म सिंह जाम्बा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और उनकी प्रतिभा की खुलकर सराहना की।

‘खेल अनुशासन सिखाते हैं और नशे से बचाते हैं’

खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चौधरी कर्म सिंह जाम्बा ने कहा कि खेल महज हार-जीत तक सीमित नहीं हैं। यह युवाओं के भीतर अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण विकसित करने का सबसे सशक्त जरिया हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब युवा दिशा भटक रहे हैं, खेल ही उन्हें नशे जैसी घातक सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा देते हैं।

जिला स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त स्पोर्ट्स किट

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर देते हुए जाम्बा ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही प्लेटफॉर्म और संसाधनों की जरूरत है। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने बड़ी घोषणा की कि नीलोखेड़ी ब्लॉक से जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने वाले सभी खिलाड़ियों को वे व्यक्तिगत रूप से स्पोर्ट्स किट भेंट करेंगे। उनकी इस घोषणा का मैदान में मौजूद खिलाड़ियों, पीटीआई और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

आयोजकों ने मुख्य अतिथि को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान खेल आयोजन समिति से जुड़े रवीन्द्र चौहान, मुकेश (डीपीई), कुलदीप (पीटीआई), सुशील अंजनथली, अजय पोसवाल और विकास मैहला ने मुख्य अतिथि चौधरी कर्म सिंह जाम्बा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका नागरिक अभिनंदन किया। उपस्थित खेल प्रेमियों और स्कूल स्टाफ ने बरथल स्कूल की टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें–  जटपुरा राजकीय स्कूल में रोपे गए पौधे, बच्चों ने लिया देखभाल का संकल्प

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।