Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Bollywood News: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का केस, जानिए क्या है पूरा विवाद

Bollywood News: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का केस, जानिए क्या है पूरा विवाद

नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का केस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bollywood News: अपने ग्लैमरस अंदाज और शानदार डांस मूव्स के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक नए कानूनी विवाद में घिर गई हैं। एविएशन कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ ने नोरा के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर स्थित प्रधान सिविल न्यायाधीश न्यायालय में 3 करोड़ रुपये की मानहानि का सिविल मुकदमा दायर किया है। कंपनी का दावा है कि अभिनेत्री ने उनके चार्टर्ड विमान में सफर के दौरान एक ऐसा वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसने कंपनी की साख और कारोबारी साख (गुडविल) को बट्टा लगा दिया। इस मुकदमे में हर्जाने के साथ-साथ कोर्ट से वीडियो हटवाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की गुहार लगाई गई है।

“खिलौना प्लेन है, सब दुआ करो”— नोरा की इस टिप्पणी पर भड़की कंपनी

विज्ञापन

पूरा विवाद 14 दिसंबर 2025 का है, जब नोरा फतेही और उनकी टीम को जयपुर में एक निजी ब्रांड लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए मुंबई से भेजा गया था। हस्ती पेट्रो केमिकल एंड शिपिंग लिमिटेड ने इसके लिए ड्यून्स एविएशन का VT-NDA कॉल साइन वाला ‘Cessna Citation CJ2’ बिजनेस जेट किराए पर लिया था। कंपनी के अनुसार, उड़ान भरने से ठीक पहले नोरा ने प्लेन के अंदर और बाहर के कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए।

अदालत में दाखिल याचिका के मुताबिक, करोड़ों फॉलोअर्स वाली नोरा ने इस लग्जरी जेट को “Toy Airplane”, “Miniature” और “Lego” जैसे शब्दों से संबोधित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने प्लेन की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए अपने फैंस से यात्रा के दौरान सलामती की दुआ करने तक की बात कह दी। वीडियो में प्लेन पर बना कंपनी का लोगो और कॉल साइन साफ नजर आ रहा था, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गया।

‘प्लेन DGCA से अप्रूव्ड था, वीडियो से बुकिंग में आई 20% की गिरावट’

एविएशन कंपनी ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया कि जिस विमान पर सवाल उठाए गए, वह शॉर्ट से मीडियम रेंज का बेहद सुरक्षित बिजनेस जेट है और DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) से पूरी तरह प्रमाणित है। मुंबई से जयपुर तक की वह पूरी उड़ान भी बेहद सुरक्षित और बिना किसी तकनीकी बाधा के पूरी हुई थी।

कंपनी का आरोप है कि नोरा के इंस्टाग्राम पर करीब 4.66 करोड़ फॉलोअर्स हैं और उनके फैन पेजों द्वारा इस वीडियो को री-पोस्ट किए जाने से इसे लाखों व्यूज मिले। इसका सीधा असर उनके बिजनेस पर पड़ा। पुराने ग्राहक सुरक्षा को लेकर सवाल पूछने लगे और देखते ही देखते महज 45-50 दिनों के भीतर कंपनी की चार्टर बुकिंग में 15 से 20 फीसदी की सीधी गिरावट दर्ज की गई, साथ ही कई बड़े ऑर्डर कैंसिल हो गए।

29 दिसंबर को भेजा गया था नोटिस, बात न बनने पर कोर्ट पहुंचा मामला

ड्यून्स एविएशन के वकीलों का कहना है कि कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पहले 29 दिसंबर 2025 को नोरा फतेही को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था। इसमें उनसे विवादित वीडियो के रॉ फुटेज व आंकड़े सुरक्षित रखने, सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने, 3 करोड़ रुपये हर्जाना देने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया था। नोटिस का कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर कंपनी ने अदालत की शरण ली। फिलहाल यह मामला अदालत के विचाराधीन है और इस पर नोरा फतेही या उनकी टीम का आधिकारिक पक्ष आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें–  पहले ही दिन मैरी कॉम का काजी तौकीर पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘तुम मेरे दुश्मन हो’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।