Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Chandigarh News: एनसीसी कैडेट तैयार करेंगे ड्रोन टीम, पीयू में आधुनिक प्रशिक्षण का आगाज

Chandigarh News: एनसीसी कैडेट तैयार करेंगे ड्रोन टीम, पीयू में आधुनिक प्रशिक्षण का आगाज

चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 1 चंडीगढ़ एयर स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-207) का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में चंडीगढ़ और आसपास के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के 300 से अधिक सीनियर एवं जूनियर डिवीजन/विंग के एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के माध्यम से कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना से जुड़े गुणों को विकसित करने का अवसर मिल रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी), ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, ड्रोन संचालन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता और अग्नि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

इस शिविर का विशेष आकर्षण चंडीगढ़ एनसीसी ग्रुप की ड्रोन टीम की तैयारी है। आधुनिक तकनीक के बढ़ते महत्व को देखते हुए एनसीसी की एयर, आर्मी और नेवल विंग के चयनित कैडेटों को ड्रोन तकनीक का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैडेटों को ड्रोन संचालन, सुरक्षा मानकों, तकनीकी अनुप्रयोगों और इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जा रही है। यह टीम भविष्य में आयोजित होने वाली ड्रोन प्रतियोगिताओं और एनसीसी के प्रमुख आयोजनों में चंडीगढ़ ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेगी। शिविर के दौरान कैडेटों के लिए 12 विंग एयर फोर्स स्टेशन, चंडीगढ़ सहित विभिन्न शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

इन भ्रमणों के माध्यम से कैडेटों को भारतीय वायु सेना की कार्यप्रणाली, विमान संचालन और रक्षा क्षेत्र की गतिविधियों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए शिविर में ड्रिल, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के जरिए उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलेगा। एनसीसी का यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं को सैन्य जीवन की बारीकियों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी पढ़ें; प्रदूषण नियंत्रण के लिए शहर में 12 हाईटेक सफाई-एंटी स्मॉग मशीनें तैयार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।