Breaking News
Kaithal Sarpanch Termination: पंचायती जमीन पर जमा रखा था कब्जा, कैथल में सरपंच मनजीत कौर पद से बर्खास्त, 6 साल चुनाव पर बैनChandigarh Street Light: स्ट्रीट लाइट खराब है तो व्हाट्सएप पर भेजें फोटो, नगर निगम करेगा तुरंत कार्रवाईKurukshetra Road Accident: लाडवा में हिनौरी रोड पर दर्दनाक हादसा, सब्जी लेने निकले युवक को वाहन ने कुचलाकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले पंजाबी कलाकार, सिनेमा के विकास और कलाकारों की सुरक्षा पर की चर्चाYamunanagar Karwa Chauth Murder Case: ‘पापा ने दबाया था मम्मी का गला’, 8 साल पहले की थी लव मैरिज, अब दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का सायाKaithal Sarpanch Termination: पंचायती जमीन पर जमा रखा था कब्जा, कैथल में सरपंच मनजीत कौर पद से बर्खास्त, 6 साल चुनाव पर बैनChandigarh Street Light: स्ट्रीट लाइट खराब है तो व्हाट्सएप पर भेजें फोटो, नगर निगम करेगा तुरंत कार्रवाईKurukshetra Road Accident: लाडवा में हिनौरी रोड पर दर्दनाक हादसा, सब्जी लेने निकले युवक को वाहन ने कुचलाकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले पंजाबी कलाकार, सिनेमा के विकास और कलाकारों की सुरक्षा पर की चर्चाYamunanagar Karwa Chauth Murder Case: ‘पापा ने दबाया था मम्मी का गला’, 8 साल पहले की थी लव मैरिज, अब दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया

Chandigarh Student Protest: सेक्टर-17 प्लाजा में लगातार पांचवें दिन भी डटे प्रदर्शनकारी, गीतों और शायरी से जताया विरोध

Chandigarh Student Protest: सेक्टर-17 प्लाजा में लगातार पांचवें दिन भी डटे प्रदर्शनकारी, गीतों और शायरी से जताया विरोध

पेपर लीक के खिलाफ सेक्टर-17 प्लाजा में चल रहा विरोध प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh Student Protest: पेपर लीक के खिलाफ सेक्टर-17 प्लाजा में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह व्यापक जनसमर्थन हासिल करता नजर आ रहा है। आंदोलन के पांचवें दिन शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में छात्र, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने इसे युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

 

विज्ञापन

सेक्टर-17 प्लाजा में जुटे प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि इस विरोध की खास बात यह रही कि प्रदर्शन केवल नारों तक सीमित नहीं रहा। युवाओं ने हिंदी और पंजाबी गीतों, कविताओं और शायरी के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की। सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर किया है। उनका आरोप था कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो युवाओं का विश्वास पूरी भर्ती प्रक्रिया से उठ जाएगा। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई गई।

 

करीब पांच से छह घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान ट्राईसिटी के विभिन्न इलाकों से लोग लगातार प्लाजा पहुंचते रहे। प्रदर्शनकारियों के लिए कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भोजन और पेयजल की व्यवस्था भी की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने स्पष्ट किया कि जब तक पेपर लीक के मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।