August 11, 2026

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, महिला डॉक्टर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

0
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, महिला डॉक्टर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

चरखी दादरी में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, महिला डॉक्टर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Charkhi Dadri News: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोनीपत पीएनडीटी और दादरी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान अस्पताल पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध लिंग जांच के एक अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने महिला डॉक्टर विभूति वत्स, एक्स-रे टेक्निशियन रविंद्र, रिसेप्शनिस्ट प्रियादीप और उनके साथी अटल को रंगे हाथों काबू कर लिया।

1.60 लाख में तय हुआ था सौदा, डिकॉय मरीज भेजकर बिछाया जाल

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉक्टर हितेश के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लिंग जांच किए जाने की गुप्त जानकारी मिल रही थी। पुख्ता सूचना के बाद सोनीपत और दादरी पीएनडीटी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एक फर्जी (डिकॉय) गर्भवती महिला को मरीज बनाकर बिचौलियों के पास भेजा। गिरोह के सदस्यों ने भ्रूण के लिंग की जांच करने के बदले 1,60,000 रुपये की भारी-भरकम राशि की मांग की थी।

40 हजार रुपये हुए थे ऑनलाइन ट्रांसफर, मौके से जुटाए गए पुख्ता सबूत

जांच अधिकारी ने बताया कि सौदेबाजी के तहत 40 हजार रुपये की अग्रिम राशि ऑनलाइन माध्यम से आरोपियों को पहले ही ट्रांसफर कर दी गई थी। बाकी रकम जांच के समय या उसके तुरंत बाद दी जानी तय हुई थी। छापेमारी के वक्त टीम ने वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन, संदिग्ध बातचीत की रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त कर लिए।

सिटी थाने में केस दर्ज, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

पकड़े गए आरोपियों में से डॉक्टर विभूति और टेक्निशियन रविंद्र प्रधान अस्पताल में तैनात हैं, जबकि रिसेप्शनिस्ट प्रियादीप सुविधा अस्पताल से जुड़ी हुई है। चौथा आरोपी अटल डॉक्टर विभूति का करीबी बताया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी सतवीर सिंह के सहयोग से पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दादरी सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इस अवैध नेटवर्क के तार किन-किन जिलों और निजी अस्पतालों से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें– Nuh News: फिरोजपुर झिरका में शोले स्टाइल ड्रामा, नाबालिग ममेरी बहन से शादी कराने की मांग पर टावर पर चढ़ा कैफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed