Breaking News
उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमPanchkula Traffic Advisory: पंचकूला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ‘रन फॉर यूनिटी’ और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते बदले रूटMahendragarh News: बारिश के बाद जलभराव का जायजा लेने पहुंचे विधायक कंवर सिंह यादवKarnal Illegal Firecrackers Raid: करनाल के तरावड़ी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, रेलवे पुल के नीचे पुलिस की रेड में एक गिरफ्तारFilmmaker Sanjay Gupta Passes Away: बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, मशहूर फिल्मकार संजय गुप्ता का सिर में चोट लगने से हुआ निधनउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमPanchkula Traffic Advisory: पंचकूला में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, ‘रन फॉर यूनिटी’ और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते बदले रूटMahendragarh News: बारिश के बाद जलभराव का जायजा लेने पहुंचे विधायक कंवर सिंह यादवKarnal Illegal Firecrackers Raid: करनाल के तरावड़ी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, रेलवे पुल के नीचे पुलिस की रेड में एक गिरफ्तारFilmmaker Sanjay Gupta Passes Away: बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, मशहूर फिल्मकार संजय गुप्ता का सिर में चोट लगने से हुआ निधन

Motorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Motorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Motorcycle Ride On Water: आम तौर पर जब हम मोटरसाइकिल के बारे में सोचते हैं, तो दिमाग में पक्की पगडंडियों, हाईवे या धूल भरी सड़कों की तस्वीर उभरती है। लेकिन चीन के एक उद्यमी ने इस धारणा को पूरी तरह से उलट दिया है। चीन की प्रसिद्ध मोटरसाइकिल कंपनी ZXMOTO के फाउंडर झांग शुए ने (Zhang Xue ZXMOTO founder)  अपनी मॉडिफाइड बाइक को खुले पानी पर दौड़ाकर दुनिया को हैरान कर दिया है।

उन्होंने अपने होमटाउन हुनान प्रांत के हुआइहुआ शहर के मयांग मियाओ ऑटोनॉमस काउंटी में खास तौर पर तैयार की गई MX450 मोटरसाइकिल से पानी पर 40.74 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की। इस रोमांचक और अनोखे कारनामे के बाद उनका नाम आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, गिनीज अधिकारियों ने की पुष्टि

इस साहसिक उपलब्धि के साथ झांग ने इसी कैटेगरी में पहले से बने 31.8 किलोमीटर के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चुनौती को पूरा करने के लिए झांग और उनकी तकनीकी टीम ने पिछले पांच महीनों से दिन-रात एक कर रखे थे। (modified motorcycle water record)  बाइक को पानी पर टिकने लायक बनाने के लिए उसमें विशेष फ्लोटिंग पार्ट्स यानी तैरने में मदद करने वाले उपकरण और वॉटरप्रूफ सील लगाई गई थी, ताकि बीच पानी में भी उसका इंजन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम दुरुस्त रहे।

नदी में बनाए गए तयशुदा ट्रैक के छह चक्कर काटते समय झांग को भीषण शारीरिक थकान और कई मुश्किल मोड़ों का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत उनके साथ रेस्क्यू बोट और मेडिकल टीम हर पल मौजूद थी। मौके पर मौजूद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एडजुडिकेटर श्योंग वेन ने जीपीएस डेटा, समय और वीडियो फुटेज की बारीकी से जांच करने के बाद इस रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा की।

22 साल की उम्र का अधूरा सपना, जब सिर्फ 20 मीटर चल पाई थी बाइक

झांग के लिए यह मुकाम इतनी आसानी से हासिल नहीं हुआ था। इसके पीछे करीब दो दशकों का संघर्ष और लगातार मिलने वाली असफलताओं की लंबी कहानी है। (China Daily motorcycle on water) झांग ने जब पहली बार अपनी जवानी के दिनों यानी करीब 22 साल की उम्र में मोटरसाइकिल को पानी पर चलाने का असफल प्रयास किया था, तब उनके हाथ निराशा लगी थी।

उनकी सबसे लंबी कोशिश में भी बाइक बमुश्किल 20 मीटर ही पानी पर चल पाई थी और डूब गई थी। शुरुआती चार प्रयास पूरी तरह नाकाम रहने के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगातार असफलताओं से सीख लेते हुए उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग और तकनीकी समझ को और मजबूत किया।

होमटाउन को दुनिया के नक्शे पर चमकाने की चाहत (Guinness World Record water bike)

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता के बाद VnExpress International से बातचीत करते हुए झांग ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा था और अगर इस बार भी बात नहीं बनती, तो वह बिना किसी झिझक के अपनी कोशिशें जारी रखते, क्योंकि उन्हें इस पूरी प्रक्रिया से प्यार है। 39 साल के झांग के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी ज्यादा खास है क्योंकि उन्होंने इसे अपने पैतृक इलाके मयांग में रहकर पूरा किया।

वह चाहते थे कि इस बहाने उनका होमटाउन भी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर सुर्खियों में आए और लोग इस खूबसूरत जगह से वाकिफ हो सकें। झांग की यह कहानी साबित करती है कि पक्का इरादा और लगातार कोशिशें इंसान को समंदर या पानी पर भी अपनी सफलता की लकीर खींचने का हौसला दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें–Company Gifts Lamborghini Employee: बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।