Breaking News
Bhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मानउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मानउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियम

Karnal Illegal Firecrackers Raid: करनाल के तरावड़ी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, रेलवे पुल के नीचे पुलिस की रेड में एक गिरफ्तार

Karnal Illegal Firecrackers Raid: करनाल के तरावड़ी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, रेलवे पुल के नीचे पुलिस की रेड में एक गिरफ्तार

करनाल के तरावड़ी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, रेलवे पुल के नीचे पुलिस की रेड में एक गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Illegal Firecrackers Raid: दीपावली के नजदीक आते ही अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। करनाल जिले के तरावड़ी कस्बे में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रेलवे पुल के नीचे से पटाखों की एक बड़ी खेप पकड़ी है।

30 अक्टूबर को एएसआई हरविश कुमार और एएसआई सुरेश कुमार की संयुक्त टीम इलाके में गश्त पर थी, तभी उन्हें पुख्ता सूचना मिली कि वार्ड नंबर 13 निवासी दो युवक करनाल से भारी मात्रा में अवैध पटाखे लेकर तरावड़ी पहुंचे हैं और उन्हें खपाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना वक्त गंवाए रेलवे पुल के नीचे घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन

पुलिस को देख भागा तुषार, चरणदास के बैग से निकले तीली बम

नाकाबंदी के दौरान कुछ देर बाद करनाल की तरफ से दो युवक एक बड़ा भूरे रंग का बैग उठाए आते दिखाई दिए। जैसे ही उनकी नजर सामने खड़ी पुलिस टीम पर पड़ी, तो उनमें से एक युवक अंधेरे और रास्तों का फायदा उठाकर मौके से चंपत हो गया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे युवक को दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपनी पहचान वार्ड नंबर 13 निवासी चरणदास के रूप में दी, जबकि भागे हुए उसके साथी का नाम तुषार बताया गया। जब पुलिस ने चरणदास के पास मौजूद बैग की तलाशी ली, तो उसमें से अलग-अलग वैरायटी के पटाखों के कुल 100 डिब्बे बरामद हुए।

बिना लाइसेंस और सुरक्षा इंतजामों के चल रहा था खेल

तलाशी के दौरान बैग से रामंस किटकैट के 16, कल्कि 12 शॉट्स के 2, ग्राउंड चक्कर के 20, के-0201 लेपर्ड किंग के 30, ओरिजिनल पॉप के 30 और लैंसर क्रैकिंग फैंसी के 2 डिब्बे मिले। जब इन डिब्बों को खोलकर जांच की गई, तो उनमें खतरनाक थ्रो तीली बम जैसे विस्फोटक पदार्थ पाए गए।

हैरानी की बात यह थी कि आरोपियों के पास इन पटाखों के भंडारण, परिवहन या बिक्री से जुड़ा कोई भी वैध लाइसेंस, परमिट या अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं था। घटनास्थल पर आग से निपटने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर या बालू की बाल्टी तक का कोई इंतजाम नहीं किया गया था, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था।

मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जांच कर रहे एएसआई हरविश कुमार ने बताया कि बरामद किए गए 100 डिब्बों में से 6 डिब्बों को बतौर नमूना (सैंपल) अलग रख लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चरणदास और उसके फरार साथी तुषार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम (Explosives Act) के तहत तरावड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इस बारे में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार चल रहे तुषार की धरपकड़ के लिए भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें–Manisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।