Breaking News
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डालाSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डाला

Company Gifts Lamborghini Employee: बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरल

Company Gifts Lamborghini Employee: बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरल

बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Company Gifts Lamborghini Employee: क्या आपने कभी कल्पना की है कि दफ्तर में की गई आपकी मेहनत का सिला कभी इतनी बड़ी लग्जरी कार के रूप में मिल सकता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर दुबई से एक ऐसी ही हैरान करने वाली और दिल खुश कर देने वाली खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। (Richkey Properties Dubai award night) एक रियल एस्टेट कंपनी ने अपने सबसे बेहतरीन कर्मचारी को ऐसा नायाब तोहफा दिया है, जिसे देखकर हर कोई कह रहा है कि ‘बॉस हो तो ऐसा ही होना चाहिए।’

नताशा चावेज़ बनीं कंपनी की ‘टॉप परफॉर्मर’

विज्ञापन

दुबई की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ‘रिचकी प्रॉपर्टीज’ ने हाल ही में अपनी तीसरी सालगिरह पर एक भव्य सालाना अवॉर्ड नाइट का आयोजन किया था। इस चमक-धमक वाले कार्यक्रम में कंपनी के लिए दिन-रात एक करने वाली स्टार एजेंट नताशा चावेज़ को वर्ष 2026 की ‘टॉप परफॉर्मर’ घोषित किया गया। (Natasha Chavez top performer Lamborghini Urus) नताशा ने पिछले दो सालों के भीतर अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन सेल्स स्किल्स के दम पर 500 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 4700 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी बेचने का रिकॉर्ड बनाया था।

स्टेज पर मिला ऐसा सरप्राइज, उड़ गए होश

जब कार्यक्रम के दौरान नताशा को मंच पर सम्मानित किया जा रहा था, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (viral news Lamborghini boss employee) ने उन्हें मंच पर ही रुकने का इशारा किया और घोषणा की कि अभी एक और बड़ा सरप्राइज बाकी है।

तभी हॉल की लाइटें बदलीं और वहां खड़ी एक शानदार नीले रंग की लैम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) कार से पर्दा उठाया गया। दुबई के बाजार में इस सुपर लग्जरी कार की कीमत लगभग 2.3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। अपनी आंखों के सामने अपनी ही मेहनत का ऐसा आलीशान इनाम पाकर नताशा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी आंखें भर आईं।

इंटरनेट पर छाया वीडियो, यूजर कर रहे हैं कसीदे पढ़

यह पूरा वाकया जैसे ही कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। (Dubai employee gets Lamborghini gift video) कंपनी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बड़े सपनों के लिए बड़ी जीत जरूरी है। नेटिज़न्स का कहना है कि अगर काम के बदले ऐसा प्रोत्साहन मिले, तो कोई भी कर्मचारी अपनी कंपनी के लिए पूरी शिद्दत और जान लगा देगा।

यह भी पढ़ें– AI on Humans: AI ने बेनकाब की इंसानों की फितरत, 14 बड़े मॉडल्स से पूछा विवादित सवाल, जवाब सुनकर उड़े होश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।