Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Rohtak News: रोहतक में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, जींद में पीएम मोदी की चलाई हाइड्रोजन ट्रेन पहले ही दिन हुई फुस, टोचन कर ले गए दिल्ली

Rohtak News: रोहतक में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, जींद में पीएम मोदी की चलाई हाइड्रोजन ट्रेन पहले ही दिन हुई फुस, टोचन कर ले गए दिल्ली

राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का तंज, गजनवी का नाम लेकर भाजपा को घेरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: रोहतक के शहीद मदन लाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने का नाटक कर रही है।

पीएम ने जींद से जिस हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी, उसका इतना ढिंढोरा पीटा गया मानो जनता की सारी तकलीफें दूर हो जाएंगी। मगर हकीकत यह रही कि वह ट्रेन पहले ही दिन फुस हो गई। हुड्डा ने तंज कसा कि जनता के पैसों की बर्बादी का आलम यह है कि उद्घाटन के अगले ही दिन उस आधुनिक ट्रेन को टोचन करके दिल्ली ले जाना पड़ा। सरकार को जवाब देना चाहिए कि इतने तामझाम और बजट का आखिर क्या नतीजा निकला।

विज्ञापन

’12 साल से केवल कांग्रेस के प्रोजेक्टों का फीता काट रही है भाजपा’

दीपेंद्र हुड्डा ने मंच से सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में कोई नई रेल लाइन नहीं बिछाई। जिस ट्रैक पर हाइड्रोजन ट्रेन को दौड़ाने का दावा किया गया, वह जींद-गोहाना-सोनीपत लाइन कांग्रेस शासन के दौरान ही बनकर तैयार हो चुकी थी। भाजपा पिछले 12 सालों से सिर्फ कांग्रेस के पुराने कामों को अपना बताकर वाहवाही लूटने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अगर जींद आए थे, तो हरियाणा के लिए किसी नई रेल लाइन की घोषणा करते या फिर जो रेल कोच फैक्ट्री यहां से छीनकर बनारस ले जाई गई थी, उसे वापस लौटाने का ऐलान करते। लेकिन सूबे की झोली में सिर्फ खाली वादे ही आए।

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर संसद में मचेगा रार

आगामी संसद सत्र की रणनीति का खुलासा करते हुए हुड्डा ने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नीट (NEET) पेपर लीक घोटाले को लेकर कांग्रेस सदन में पूरी ताकत से आवाज उठाएगी। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता, कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।

पूर्व में हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि इस मांग को उठाने के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी निशाने पर लिया गया, लेकिन वे गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों के हक की यह लड़ाई संसद से सड़क तक जारी रहेगी।

चंदा चोरी और विदेश नीति को लेकर सरकार को घेरने का खाका तैयार

संसद में उठाए जाने वाले अन्य ज्वलंत मुद्दों पर बात करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने राम मंदिर के नाम पर हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा भी उछाला। इतिहास का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि महमूद गजनवी ने 27 साल में 17 बार मंदिरों को लूटा था, लेकिन आज वो कौन लोग हैं जिन्होंने महज 40 दिनों में 70 बार राम मंदिर को लूटने का काम किया है।

भाजपा और आरएसएस के जो लोग मंदिर का क्रेडिट लेने के लिए आगे रहते थे, वे आज इस चंदा चोरी पर मौन साधे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए पूछा कि भारत अमेरिकी दबाव में आकर महंगा तेल क्यों खरीद रहा है? पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के कारण आम जनता की गाड़ियां खराब हो रही हैं, इस पर भी जवाब मांगा जाएगा। महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने की बात दोहराते हुए हुड्डा ने सचेत किया कि इसके पीछे चल रहे भाजपा के परिसीमन वाले राजनीतिक षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रोहतक में पारा 40 पार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।