Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Delhi CJP Protest: कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

Delhi CJP Protest: कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- आंदोलन जारी रहेगा

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ ‘टाइफाइड’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Delhi CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा कि उन्हें ‘टाइफाइड’ हो गया है लेकिन उनकी इस अवस्था से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन की गति मंद नहीं पड़ेगी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में दीपके ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और फिलहाल उनका इलाज हो रहा है। उन्होंने देशभर में आंदोलन को जारी रखने के लिए कॉजपा समर्थकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह आंदोलन अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचेगा। दीपके ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार हूं। मेरी मेडिकल रिपोर्ट आ गई है और मुझे ‘टाइफाइड’ होने की पुष्टि हुई है।’’

 

दीपके ने बताया कि उनका इलाज जारी है और उन्हें प्रतिदिन ‘ड्रिप’ के जरिए दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा इलाज जारी है। मुझे रोज ‘आईवी ड्रिप’ लगाई जा रही है लेकिन मैं देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सभी ‘कॉकरोच’ का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’’ उन्होंने समर्थकों को आंदोलन का विस्तार करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उनकी मुख्य मांग जरूर पूरी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इस आंदोलन को इतना सफल बनाने के लिए आप सभी को बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि यदि हम इसी तरह शांतिपूर्वक विरोध जारी रखेंगे, तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमें मिलकर रहेगा।’’ कॉजपा के नेतृत्व में यह आंदोलन प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में शुरू किया गया। आंदोलनकारी परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही, भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नई दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।