Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Delhi Vadodara Expressway Accident: दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: मुंबई से दिल्ली आ रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 साल की बच्ची की मौत

AAmandeep Singh
दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: मुंबई से दिल्ली आ रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 साल की बच्ची की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नूंह। रफ्तार के लिए मशहूर दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे शनिवार को एक हंसते-खेलते परिवार के लिए चीख-पुकार में बदल गया। हरियाणा के नूंह जिला अंतर्गत आने वाले जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से ढाई साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार मुंबई से सफर तय कर दिल्ली स्थित अपने घर लौट रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगातार ड्राइविंग के कारण चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जो इस हंसते-खेलते परिवार के लिए काल बन गई।

उजीना कट के पास बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार, मची चीख-पुकार

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जनकपुरी का रहने वाला यह परिवार मुंबई से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर निकला था। गाड़ी में चालक समेत कुल छह लोग मौजूद थे। जैसे ही कार एक्सप्रेस-वे पर नूंह के उजीना कट को पार कर जयसिंहपुर पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में दाखिल हुई, तभी अचानक चालक की आंखों के आगे अंधेरा छा गया (नींद आ गई)। रफ्तार तेज होने के कारण कार पर से नियंत्रण पूरी तरह खो गया और वाहन सडक़ पर कई बार पलटते हुए सीधे हाईवे के किनारे खाइयों में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

मौके पर ही तोड़ा दम, अपनों को तड़पता छोड़ गई ‘दीपिका’

इस खौफनाक मंजर को देखकर हाईवे से गुजर रहे अन्य राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। कार के भीतर चीख-पुकार मची हुई थी। इस दुर्घटना में ढाई साल की मासूम बच्ची दीपिका की मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं गाड़ी में सवार अन्य लोग बुरी तरह लहूलुहान होकर अंदर ही फंस गए। घायलों की पहचान दिल्ली निवासी साक्षी अग्रवाल, युवान ठाकुर, आठ वर्षीय प्रशांत ठाकुर, निशांत गुप्ता और अवनीति के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सूबे सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से लोहे की चादरों को काटकर घायलों को बाहर निकाला।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे घायल, शव का पोस्टमार्टम शुरू

प्रशासनिक अमले ने एम्बुलेंस की मदद से सभी पांचों घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक बड़े निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उधर, पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर नूंह के नलहड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भिजवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से जब्त कर लिया है और एक्सप्रेस-वे के इस खतरनाक मोड़ व घटना के तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।