Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana INLD News: नूंह में मनेगा ताऊ देवीलाल का जन्मदिन, इनेलो नेता राधेश्याम शर्मा ने निजामपुर में दिया रैली का न्योता

Haryana INLD News: नूंह में मनेगा ताऊ देवीलाल का जन्मदिन, इनेलो नेता राधेश्याम शर्मा ने निजामपुर में दिया रैली का न्योता

नूंह में मनेगा ताऊ देवीलाल का जन्मदिन, इनेलो नेता राधेश्याम शर्मा ने निजामपुर में दिया रैली का न्योता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana INLD News: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य राधेश्याम शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर नारनौल के निजामपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।

दौरे के दौरान आयोजित बैठक में राधेश्याम शर्मा ने घोषणा की कि 27 सितंबर को जननायक ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस के अवसर पर मेवात के जिला मुख्यालय नूंह में एक विशाल ‘सम्मान दिवस रैली’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि हरियाणा के उस महान नेता के प्रति जनता की कृतज्ञता प्रकट करने का जरिया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसान, मजदूर और गरीब के अधिकारों की लड़ाई में लगा दिया।

विज्ञापन

“पीएम की कुर्सी त्यागने वाले इकलौते जननायक थे ताऊ देवीलाल”

ताऊ देवीलाल के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। आम चुनाव के बाद जब जनता दल की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लग चुकी थी, तब उन्होंने यह कहकर पद ठुकरा दिया था कि वे सबसे बुजुर्ग हैं और उन्हें देश का ‘ताऊ’ बने रहना ही ज्यादा पसंद है। इसके बाद उन्होंने विश्वनाथ प्रताप सिंह (वीपी सिंह) का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया था।

शर्मा ने आगे कहा कि आज राज्य में बुजुर्गों को मिल रही वृद्धावस्था सम्मान पेंशन ताऊ देवीलाल की ही देन है, जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने कार्यकाल में की थी। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए बसों के रियायती पास, साइकिलों से टोकन टैक्स खत्म करना और पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए सिनेमा टिकटों से टैक्स हटाना जैसे क्रांतिकारी कदम भी उन्हीं के समय उठाए गए थे।

किसानों और मजदूरों के मसीहा: ट्रैक्टर टैक्स और तंबाकू कर किया था समाप्त

किसानों से जुड़े फैसलों का जिक्र करते हुए राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पहले किसान अगर अपने ट्रैक्टर पर परिवार या गांव वालों को बिठाकर ले जाता था, तो पुलिस उस पर भारी जुर्माना और टैक्स लगाती थी। ताऊ देवीलाल ने इस उत्पीड़न को समझा और ट्रैक्टर को पूरी तरह टैक्स फ्री कर किसान को आजाद कराया। इसी तरह तंबाकू की खेती पर लगे कर को हटाकर किसानों को बड़ी राहत दी थी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि 27 सितंबर को नूंह पहुंचकर सम्मान दिवस रैली को ऐतिहासिक बनाएं। इस मौके पर नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी, पूर्व सरपंच रामावतार चौधरी, मनोहर लाल निजामपुर, मनीष गुर्जर मारोली, चौधरी अभय सिंह पवेरा, धर्मपाल शर्मा घाटाशेर और करतार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।