Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Entertainment News: मुंबई एयरपोर्ट पर बच्चन परिवार का जलवा, आराध्या का बदला अंदाज, अभिषेक ने गार्ड से मिलाया हाथ

Entertainment News: मुंबई एयरपोर्ट पर बच्चन परिवार का जलवा, आराध्या का बदला अंदाज, अभिषेक ने गार्ड से मिलाया हाथ

मुंबई एयरपोर्ट पर बच्चन परिवार का जलवा, आराध्या का बदला अंदाज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Entertainment News: बॉलीवुड का सबसे चर्चित बच्चन परिवार जब भी एक साथ सार्वजनिक मंच या एयरपोर्ट पर दिखाई देता है, तो पैपराजी और फैंस की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। मंगलवार देर रात अमेरिका से मुंबई लौटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का नया वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में पूरे परिवार का अंदाज तो खास है ही, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है 14 साल की आराध्या के बदले हुए आत्मविश्वास और चुलबुले व्यवहार ने।

मां का हाथ थामने के बजाय साथ-साथ चलती दिखीं आराध्या, एयरपोर्ट स्टाफ को किया ‘नमस्ते’

विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या का हाथ कसकर पकड़े रहती हैं, जिसे लेकर कई बार सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती थीं। हालांकि, इस बार नजारा बिल्कुल जुदा था। ब्लैक लेदर जैकेट और डार्क ट्राउजर में बेहद स्टाइलिश लग रहीं आराध्या इस बार किसी का हाथ थामे बिना पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी मां के कदम से कदम मिलाकर चलती दिखीं। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ने ही सुरक्षाकर्मियों और एयरपोर्ट स्टाफ का मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ से अभिवादन किया।

अभिषेक बच्चन की सादगी ने जीता दिल, गार्ड से मिलाया हाथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दूसरी ओर, अभिषेक बच्चन के सादगी भरे व्यवहार की भी जमकर तारीफ हो रही है। ऑलिव-ग्रीन प्रिंटेड जैकेट, येलो हुडी और डेनिम में सफर कर रहे अभिषेक ने कार में बैठने से पहले ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी से बेहद गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया। बिना किसी स्टारडम के घमंड के, सुरक्षाकर्मी के प्रति अभिषेक का यह सम्मानजनक रवैया देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी परवरिश और विनम्रता के कसीदे पढ़ रहे हैं।

ऑल-ब्लैक थ्री-पीस में ऐश्वर्या का क्लासी लुक

हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय का ट्रैवल लुक चर्चा में रहा। उन्होंने ब्लैक कलर का एलिगेंट थ्री-पीस आउटफिट पहना हुआ था, जिसे एक मैचिंग ओवरकोट के साथ लेयर किया गया था। मिनिमल मेकअप और खुले बालों में ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल नजर आ रही थीं। पिता की सादगी, मां की शालीनता और बेटी आराध्या की बदलती पर्सनालिटी वाले इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें– ढलती उम्र में अटूट प्यार की मिसाल, सोशल मीडिया पर छा गया बुजुर्ग जोड़े का यह सादगी भरा अंदाज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।