Breaking News
Yamunanagar Anti Narcotics: यमुनानगर में 60 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत का तस्कर गिरफ्तार, बस में लेकर पहुंचा था सप्लाईAkali Dal Waris Punjab De Governor Meeting : अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजभवन, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को सौंपा ज्ञापनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनीYamunanagar Anti Narcotics: यमुनानगर में 60 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत का तस्कर गिरफ्तार, बस में लेकर पहुंचा था सप्लाईAkali Dal Waris Punjab De Governor Meeting : अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजभवन, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को सौंपा ज्ञापनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनी

Faridabad Lok Adalat: फरीदाबाद कोर्ट में भारी हंगामा: 6 घंटे देरी से शुरू हुई लोक अदालत, फरियादी परेशान

GGaganpreet Kaur
फरीदाबाद कोर्ट में भारी हंगामा: 6 घंटे देरी से शुरू हुई लोक अदालत, फरियादी परेशान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। जिला अदालत में शनिवार को इंसाफ की उम्मीद लेकर पहुंचे सैकड़ों लोगों को उस वक्त भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब वकीलों की हड़ताल के चलते लोक अदालत का पहिया जाम हो गया। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली इस विशेष अदालत में कामकाज दोपहर 3 बजे तक ठप रहा। आलम यह था कि पुलिस ने कोर्ट के मुख्य द्वार पर ही लोगों को रोक दिया, जिसके चलते बूढ़े, महिलाएं और चालान भुगतने आए लोग घंटों सड़क पर खड़े होकर अदालत खुलने का इंतजार करते रहे।

तीन दिन का गतिरोध और गेट पर ‘नो एंट्री’

विज्ञापन

दरअसल, फरीदाबाद बार एसोसिएशन के वकील पिछले तीन दिनों से कामकाज ठप कर विरोध जता रहे थे। वकीलों का आरोप था कि एक जज ने बार प्रधान और अन्य अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया है। इसी तनातनी का असर शनिवार को आयोजित लोक अदालत पर भी पड़ा। लोक अदालत के लिए प्रशासन ने तीन विशेष कोर्ट रूम तय किए थे, जहां पेंडिंग चालान और सुलह योग्य मामलों का निपटारा होना था। लेकिन सुबह से ही कोर्ट गेट पर वकीलों के कड़े रुख और सुरक्षा कारणों से फरियादियों को भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया।

‘बार और बेंच’ की सुलह के बाद मिली राहत

दोपहर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा और कई फरियादी मायूस होकर वापस घर लौट गए। इसी बीच संकट को टालने के लिए बार एसोसिएशन और बेंच के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक आपात बैठक हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित जज द्वारा अपने व्यवहार पर खेद जताने और माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला ने पुष्टि की कि आपसी सहमति बन गई है और वकीलों ने तुरंत काम पर लौटने का फैसला किया है।

दोपहर बाद निपटाए गए मामले

हड़ताल खत्म होने की आधिकारिक घोषणा होते ही दोपहर 3 बजे के करीब कोर्ट के गेट खोले गए और लोक अदालत की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद जज और स्टाफ ने तेजी से लंबित चालान और अन्य मामलों की फाइलें निपटानी शुरू कीं। हालांकि, सुबह से भूखे-प्यासे इंतजार कर रहे लोगों में इस अव्यवस्था को लेकर काफी रोष देखा गया। लोगों का कहना था कि प्रशासन को पहले ही स्पष्ट सूचना देनी चाहिए थी ताकि उन्हें इतनी लंबी परेशानी न झेलनी पड़ती। अब फिलहाल कोर्ट में कामकाज सामान्य पटरी पर लौट आया है।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।