Breaking News
Bhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडल

Faridabad News: फरीदाबाद में शर्मनाक नशेड़ी पति ने 1 लाख में किया पत्नी का सौदा

Faridabad News: फरीदाबाद में शर्मनाक नशेड़ी पति ने 1 लाख में किया पत्नी का सौदा

खेड़ी पुल थाने की लापरवाही! पीड़ित महिला को ‘पारिवारिक विवाद’ कहकर भगाया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: फरीदाबाद के खेड़ी पुल इलाके में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक ऑटो चालक ने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

आरोपी पति ने अपनी पत्नी को महज एक लाख रुपये के एवज में दो-तीन दिन के लिए किसी अन्य व्यक्ति के पास भेजने का सौदा तय कर लिया। जब पत्नी ने इस घिनौने कृत्य के आगे घुटने टेकने से साफ इनकार कर दिया, तो आगबबूला हुए पति ने उसे और उसके बच्चों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

घर और गहने पहले ही फूंक चुका है शराबी राकेश

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि उसकी शादी को 18 साल हो चुके हैं और उसका पति राकेश फरीदाबाद में ऑटो चलाता है। दिनभर ऑटो चलाने के बाद राकेश रात को अलग-अलग तरह के नशे करता है। इस जानलेवा लत के कारण वह पहले ही अपना मकान और पत्नी के सारे गहने बेचकर खा चुका है।

वह आए दिन पत्नी से पैसों की डिमांड करता था। इस बार जब घर में कुछ नहीं बचा, तो उसने पत्नी से कहा कि वह तीन दिन के लिए एक जगह चली जाए, जिससे उसे एक लाख रुपये मिलेंगे।

पुलिस ने ‘घरेलू मामला’ बताकर पल्ला झाड़ा, दर-दर भटक रही पीड़िता

मदद की आस में जब लहूलुहान महिला अपने बच्चों को लेकर रात में ही खेड़ी पुल थाने पहुंची, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों का रवैया बेहद अमानवीय रहा। पुलिस ने इसे आपसी घरेलू झगड़ा करार देते हुए शिकायत लेने से ही मना कर दिया। डर के मारे पीड़िता ने अपने बच्चों के साथ रात पड़ोसियों के घर में छिपकर काटी। अगली सुबह जब वह वापस घर पहुंची, तो पति ने उसे दोबारा बेरहमी से पीटा।

पुलिस की बेरुखी से टूट चुकी महिला आखिरकार अपने बच्चों को लेकर घर छोड़ने पर मजबूर हो गई। वह इंसाफ की गुहार लगाने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पहुंची है, लेकिन प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रही इस बेसहारा महिला को यह भी नहीं पता कि अपनी गुहार लेकर किस अधिकारी के पास जाना है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।