Breaking News
Sonipat Accident News: सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के पास दो युवकों की मौतजयपुर में 25 दिसंबर से राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं के उत्पादों के लिए लगेंगे 800 स्टॉलWinter Health Tips Cold and Cough: ठंड शुरू होते ही क्यों बार-बार बीमार पड़ जाते हैं लोग? जानिए सर्दी-जुकाम की असली वजहGurugram Crime News: गुरुग्राम में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचाउत्तराखंड में लॉन्च हुआ देवभूमि परिवार पोर्टल, हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID; जानें क्या होगा फायदाSonipat Accident News: सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के पास दो युवकों की मौतजयपुर में 25 दिसंबर से राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं के उत्पादों के लिए लगेंगे 800 स्टॉलWinter Health Tips Cold and Cough: ठंड शुरू होते ही क्यों बार-बार बीमार पड़ जाते हैं लोग? जानिए सर्दी-जुकाम की असली वजहGurugram Crime News: गुरुग्राम में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचाउत्तराखंड में लॉन्च हुआ देवभूमि परिवार पोर्टल, हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID; जानें क्या होगा फायदा

Faridabad News: शादी के 6 महीने बाद मूक-बधिर युवक ने दी जान, पत्नी पर अफेयर का गंभीर आरोप

Faridabad News: शादी के 6 महीने बाद मूक-बधिर युवक ने दी जान, पत्नी पर अफेयर का गंभीर आरोप

शादी के 6 महीने बाद मूक-बधिर युवक ने दी जान, पत्नी पर अफेयर का गंभीर आरोप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में पारिवारिक कलह और कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेहरू कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सतबीर ने शादी के महज छह महीने बाद ही मौत को गले लगा लिया। सतबीर बोल और सुन नहीं सकता था, इसके बावजूद वह अपने पिता के साथ बाटा फ्लाईओवर के नीचे जूतों की फड़ लगाकर परिवार का हाथ बंटाता था। रविवार शाम जब उसकी मां बाजार से घर लौटीं, तो उसने सतबीर को कमरे में फंदे पर लटका पाया। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दो महीने पहले सामने आया था विवाद, पत्नी छोड़ने पर थी आमादा

विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई शिवा ने बताया कि करीब छह महीने पहले सतबीर और उसके छोटे भाई कमल की शादियां हुई थीं। सतबीर की पत्नी वंदना मूल रूप से गाजियाबाद की रहने वाली है और फिलहाल सेक्टर-22 की मच्छी मार्केट में रह रही है। परिजनों का आरोप है कि वंदना के किसी अन्य युवक के साथ संबंध थे। करीब दो महीने पहले सतबीर ने अपनी पत्नी को उस युवक के साथ घूमते हुए देख लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और वंदना अपने मायके चली गई। सतबीर अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए काफी दिनों से परेशान था, लेकिन वह ससुराल लौटने को राजी नहीं थी।

मायके में हुई थी मारपीट, सदमे में उठाया खौफनाक कदम

परिजनों का आरोप है कि पत्नी को मनाने के लिए सतबीर शनिवार को उसके मायके गाजियाबाद गया था। वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे समझाने के बजाय उसके साथ मारपीट की। मायके से अपमानित होकर लौटने के बाद से सतबीर मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। रविवार शाम करीब पांच बजे जब उसकी मां खरीदारी करने बाजार गई हुई थी, तब घर के कमरे में अकेले होने पर सतबीर ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पड़ोसी और परिजन तुरंत उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस बोली- अभी तक परिवार की ओर से नहीं मिली कोई औपचारिक शिकायत

सूचना मिलने पर सैनिक कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए सोमवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल परिवार की ओर से पत्नी या ससुराल पक्ष के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–Sirsa Roadways Strike: सिरसा में रोडवेज बसों का चक्का जाम, 100 से ज्यादा बसें ठप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।