Breaking News
जयपुर में 25 दिसंबर से राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं के उत्पादों के लिए लगेंगे 800 स्टॉलWinter Health Tips Cold and Cough: ठंड शुरू होते ही क्यों बार-बार बीमार पड़ जाते हैं लोग? जानिए सर्दी-जुकाम की असली वजहGurugram Crime News: गुरुग्राम में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचाउत्तराखंड में लॉन्च हुआ देवभूमि परिवार पोर्टल, हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID; जानें क्या होगा फायदाAmbala Drug Bust News: अंबाला में पंजाब से चिट्टा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की हेरोइन बरामदजयपुर में 25 दिसंबर से राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की महिलाओं के उत्पादों के लिए लगेंगे 800 स्टॉलWinter Health Tips Cold and Cough: ठंड शुरू होते ही क्यों बार-बार बीमार पड़ जाते हैं लोग? जानिए सर्दी-जुकाम की असली वजहGurugram Crime News: गुरुग्राम में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचाउत्तराखंड में लॉन्च हुआ देवभूमि परिवार पोर्टल, हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID; जानें क्या होगा फायदाAmbala Drug Bust News: अंबाला में पंजाब से चिट्टा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की हेरोइन बरामद

Panchkula School Case: एडीसी कमेटी करेगी जांच, प्रिंसिपल सस्पेंड और आरोपी छात्र भेजा गया ऑब्जर्वेशन होम

Panchkula School Case: एडीसी कमेटी करेगी जांच, प्रिंसिपल सस्पेंड और आरोपी छात्र भेजा गया ऑब्जर्वेशन होम

एडीसी कमेटी करेगी जांच, प्रिंसिपल सस्पेंड और आरोपी छात्र भेजा गया ऑब्जर्वेशन होम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula School Case: हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हुई क्रूरता के मामले में प्रशासनिक और विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कड़ा कदम उठाते हुए सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-5 के तहत की गई है। इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

दो शिक्षिकाएं पहले ही हो चुकी हैं निलंबित, आरोपी छात्र ऑब्जर्वेशन होम भेजा

विज्ञापन

इस दर्दनाक घटना के बाद से लगातार एक्शन का दौर जारी है। शनिवार देर रात विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेबीटी अध्यापिका पूजा रानी और सिमरनजीत कौर को भी सस्पेंड कर दिया था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ था कि आरोपी छात्र के हिंसक व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आई थीं, जिस पर शिक्षकों ने चेतावनी भी दी थी।

घटना के दिन बच्ची द्वारा छात्र के व्यवहार पर आपत्ति जताने और शिकायत करने की बात कहने पर भड़के तीसरी कक्षा के 8 वर्षीय छात्र ने इस वारदात को अंजाम दिया। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद आरोपी छात्र को फिलहाल अंबाला के ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है।

एडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, सरकार ने बिठाया प्रशासनिक पहरा

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निर्देशों पर पंचकूला के डीसी सतपाल शर्मा ने एडीसी विवेक की अगुवाई में चार सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। इस समिति में पिंजौर के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO), सार्थक स्कूल की प्रिंसिपल और सेक्टर-19 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल निर्मल ढुल को शामिल किया गया है। कमेटी यह खंगालेगी कि स्कूल परिसर में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और सुरक्षा व्यवस्था में कहां-कहां खामियां रहीं।

पीजीआई में भर्ती है मासूम, निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बंधाया ढांढस

उधर, चंडीगढ़ पीजीआई (PGIMER) में उपचाराधीन 6 साल की मासूम की सेहत पर डॉक्टरों की विशेष टीम नजर रख रही है। रविवार को पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल खुद अस्पताल पहुंचे और बच्ची से मिलकर उसका हाल जाना। उन्होंने इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम से बातचीत कर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया।

पीजीआई प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बच्ची का पूरा इलाज निःशुल्क करने का बड़ा फैसला लिया है और उसे प्राइवेट रूम की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें–Sirsa Roadways Strike: सिरसा में रोडवेज बसों का चक्का जाम, 100 से ज्यादा बसें ठप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।