Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Faridabad Traffic Police Action: फरीदाबाद में ऑटो पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा ₹15500 का चालान

Faridabad Traffic Police Action: फरीदाबाद में ऑटो पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा ₹15500 का चालान

फरीदाबाद में दो पहियों पर ऑटो दौड़ा रहे युवक को पुलिस ने सिखाया सबक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad Traffic Police Action: इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए जानलेवा स्टंट करने का चस्का युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। फरीदाबाद की सड़कों पर भी एक ऑटो चालक ऐसा ही ‘सिंघम’ बनने की कोशिश कर रहा था। वह बीच सड़क पर तेज रफ्तार ऑटो को दो पहियों पर मोड़ने और खतरनाक तरीके से लहराने के स्टंट कर रहा था।

पीछे चल रहे किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, यह फरीदाबाद पुलिस के आला अधिकारियों की नजर में आ गया। इसके बाद खाकी ने जो एक्शन लिया, उसने स्टंटबाज के सारे ‘थ्रिल’ को काफूर कर दिया।

विज्ञापन

न लाइसेंस, न कागजात; बस हवाबाजी में उड़ा रहा था गाड़ी

पुलिस ने वीडियो के आधार पर ऑटो के नंबर को ट्रेस किया और आरोपी चालक को धर दबोचा। जब पुलिस ने इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ से गाड़ी के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा, तो उसके पास कुछ भी नहीं मिला।

बिना लाइसेंस के सार्वजनिक सड़कों पर न केवल वह खुद की जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि दूसरों के लिए भी काल बन कर दौड़ रहा था। पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए बिना लाइसेंस, खतरनाक ड्राइविंग और यातायात के अन्य नियमों के उल्लंघन की धाराओं के तहत ₹15,500 का भारी-भरकम चालान काट दिया।

अब मांग रहा माफी, पुलिस की अपील— “सड़क है, स्टंटिंग जोन नहीं”

कल तक जो शख्स सड़क पर ऑटो को खिलौना समझकर नचा रहा था, वह आज पुलिस के सामने हाथ जोड़े खड़ा है। चालान कटने और कानूनी डंडा चलने के बाद अब ऑटो चालक अपनी इस हरकत पर उठक-बैठक कर रहा है और दोबारा ऐसा न करने की कसमें खा रहा है।

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने इस मामले पर सख्त संदेश देते हुए कहा है कि सड़कों को स्टंटिंग जोन समझने की भूल कतई न करें। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए अगर कोई भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाएगा, तो पुलिस उसके खिलाफ इसी तरह की सख्त दंडात्मक कार्रवाई करेगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।