Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Fatehabad Police Attacked: फतेहाबाद में नशा तस्करों का दुस्साहस, एंटी नारकोटिक्स टीम पर लाठियों से हमला, 2 सिपाही गंभीर

AAmandeep Singh
Fatehabad Police Attacked: फतेहाबाद में नशा तस्करों का दुस्साहस, एंटी नारकोटिक्स टीम पर लाठियों से हमला, 2 सिपाही गंभीर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फतेहाबाद। हरियाणा के सीमावर्ती जिलों में पैर पसार रहे नशा तस्करों के हौसले इस कदर बेकाबू हो चुके हैं कि अब उन्हें कानून और खाकी का कोई खौफ नहीं रह गया है। ताजा सनसनीखेज मामला फतेहाबाद जिले के रतिया इलाके से सामने आया है, जहां नशे के खिलाफ रेड करने गई एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर तस्करों और उनके समर्थकों ने लाठी-डंडों से कातिलाना हमला बोल दिया। आरोपियों ने न सिर्फ पुलिस का रास्ता रोका और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली, बल्कि पूरी टीम को जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर तांडव मचाया। इस हमले में दो सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

रतिया की शिमलापुरी कॉलोनी में घेरी गई पुलिस की गाड़ी

विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात घायल सिपाही गुरदीप सिंह ने बताया कि वह अपने साथी सिपाही रोहताश, एएसआई प्रेम कुमार, ईएसआई राजेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर साधुराम के साथ सरकारी गाड़ी में सवार होकर रतिया क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि शिमलापुरी कॉलोनी का रहने वाला भगवंत सिंह उर्फ महंता बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी में लिप्त है। पुलिस टीम जब भगवंत के घर का सुराग लगाने कॉलोनी में पहुंची, तो वहां गली में खड़े लाभ सिंह नाम के शख्स से पूछताछ की गई। बस यही बात आरोपियों को नागवार गुजरी।

पूछताछ से भड़के आरोपी, उकसाकर बुलाए लठैत

आरोप है कि पूछताछ होते ही लाभ सिंह आगबबूला हो गया और उसने शोर मचाकर भगवंत सिंह, प्रगट सिंह और संदीप उर्फ सिप्पी समेत अपने अन्य साथियों को मौके पर जुटा लिया। लाभ सिंह ने सरेआम शोर मचाते हुए अपने गुर्गों को पुलिस टीम पर हमला करने के लिए उकसाया। इससे पहले कि गाड़ी में सवार पुलिस अधिकारी स्थिति को संभाल पाते, दर्जनों हमलावरों ने लाठी, डंडे और गंडासियों से लैस होकर पुलिस टीम पर धावा बोल दिया।

आंख और हाथ-पैर में आई गंभीर चोटें, मोबाइल भी तोड़ा

हमलावरों ने पूरी बेरहमी से लाठियां बरसाते हुए सिपाही गुरदीप सिंह की बाईं आंख को निशाना बनाया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। इसके अलावा गुरदीप के दोनों हाथों की उंगलियां और बायां पैर भी टूट गया है। वहीं बीच-बचाव करने आए सिपाही रोहताश के पैरों पर भी लाठियों से वार किए गए, जिससे वे वहीं गिर पड़े। इस झड़प के दौरान पुलिसकर्मियों के सरकारी और निजी मोबाइल फोन भी हमलावरों ने तोड़ दिए। बाद में जब इंस्पेक्टर साधुराम अन्य स्टाफ के साथ बैकअप के लिए मौके पर पहुंचे, तो आरोपी पुलिस को जान से मारने की धमकी देते हुए गलियों से फरार हो गए।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, धरपकड़ के लिए टीमें गठित

खून से लथपथ दोनों सिपाहियों को तुरंत रतिया के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज (AGMC) रेफर कर दिया। इस दुस्साहस के बाद फतेहाबाद पुलिस महकमे में भारी आक्रोश है। शहर थाना पुलिस ने सिपाही गुरदीप सिंह के बयान पर नामजद आरोपी भगवंत सिंह उर्फ महंता, लाभ सिंह, प्रगट सिंह, संदीप उर्फ सिप्पी और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी कार्यालय के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए और स्थानीय पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।