Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Fatehabad News: फतेहाबाद में 58 लाख की कोकीन के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Fatehabad News: फतेहाबाद में 58 लाख की कोकीन के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

फतेहाबाद में 58 लाख की कोकीन के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले में नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए टोहाना की टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय कोकीन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भूना रोड स्थित फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर दबिश देकर एक स्विफ्ट कार में सवार दो युवकों और एक महिला को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 114.19 ग्राम हाई-ग्रेड कोकीन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 58 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को देखते ही कार भगाने की कोशिश, घेराबंदी कर टीम ने रोका

विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) दिव्यांशी सिंगला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के दिशा-निर्देशों पर जिले में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। 11 सितंबर को सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा सप्लायर कार में कोकीन लेकर ग्राहकों को डिलीवर करने के फिराक में हैं। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर नाकेबंदी की। पुलिस को देखते ही कार चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद सीआईए टीम ने घेराबंदी कर तीनों को कार समेत काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और इंटरनेशनल कनेक्शन का खुलासा

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (निवासी खानक, भिवानी हाल निवासी मॉडल टाउन हिसार), रविंद्र शर्मा (निवासी नलवा, हिसार) और नीशा उर्फ नैना (निवासी मोती नगर, नई दिल्ली हाल निवासी हिसार) के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ सबसे चौंकाने वाला सुराग तब लगा जब आरोपी महिला के मोबाइल की जांच की गई। उसके फोन से कई अंतरराष्ट्रीय (विदेशी) मोबाइल नंबर बरामद हुए हैं, जिससे इस बात की प्रबल आशंका जताई जा रही है कि कोकीन की यह खेप विदेश या नाइजीरियाई गिरोहों के जरिए भारत में सप्लाई की जा रही थी।

NDPS एक्ट में केस दर्ज, रिमांड पर लेकर पुलिस खंगालेगी पूरा नेटवर्क

मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह कोकीन कहां से लाए थे और हिसार-फतेहाबाद में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।