Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Haryana Weather Alert: फतेहाबाद में मकान पर गिरी बिजली, महिला की मौत, जींद में उखड़े पेड़ और बैरिकेड्स

Haryana Weather Alert: फतेहाबाद में मकान पर गिरी बिजली, महिला की मौत, जींद में उखड़े पेड़ और बैरिकेड्स

फतेहाबाद में मकान पर गिरी बिजली, महिला की मौत, जींद में उखड़े पेड़ और बैरिकेड्स

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बुधवार देर रात से जारी झमाझम बारिश और तेज हवाओं के बीच एक दुखद हादसा सामने आया है। फतेहाबाद जिले के गांव खजूरी जाटी में बारिश के दौरान एक मकान पर सीधे आकाशीय बिजली गिर गई। जोरदार धमाके के साथ कमरे की छत भरभराकर ढा गई। इस हादसे में कमरे में मौजूद 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला नन्हीं देवी मलबे के नीचे दब गईं। परिजन जब तक उन्हें बाहर निकालते, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जींद में उखड़े पेड़, विधायक आवास के बाहर भरा पानी

विज्ञापन

मौसम के इस अचानक बदलाव ने शहरी व्यवस्थाओं की भी पोल खोलकर रख दी। जींद में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री के आवास के सामने भारी जलभराव हो गया। तूफानी हवाओं की वजह से सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के बैरिकेड्स धराशायी हो गए। वहीं, शहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मुख्य शाखा के गेट पर एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। सुबह जब बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो रास्ता बंद होने के कारण वे अंदर प्रवेश नहीं कर सके और घंटों मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर रास्ता बहाल किया गया।

HAU का 17 जिलों में अलर्ट, बिजली संकट से राहत की उम्मीद

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को राज्य के 17 जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल के लिए अलर्ट जारी किया है। बारिश से पहले बुधवार रात तक प्रदेश में उमस के चलते बिजली की मांग 11,500 मेगावॉट के पार पहुंच गई थी, जिससे दो से तीन घंटे के पावर कट लगाने पड़े थे। अब तापमान गिरने से लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।

हिसार का बालसमंद सबसे गर्म, पंचकूला की रात रही ठंडी

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बारिश से ठीक एक दिन पहले राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हिसार का बालसमंद इलाका 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और पलवल में भी पारा 37 डिग्री के पार रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी के बीच पंचकूला 21.8 डिग्री सेल्सियस के साथ रात में सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री और गुरुग्राम में 23.0 डिग्री दर्ज हुआ।

मानसून का असमान वितरण: जींद और सिरसा में सूखा जैसे हालात

1 जून से 15 सितंबर तक के मानसूनी आंकड़ों से साफ है कि हरियाणा में बारिश का वितरण काफी असामान्य रहा है। पलवल जिले में मानसून सबसे मेहरबान रहा, जहां सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक (473.4 मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके विपरीत जींद और सिरसा जिले गंभीर सूखे का सामना कर रहे हैं। जींद में सामान्य से 60 प्रतिशत कम (145.5 मिमी) और सिरसा में 58 प्रतिशत कम (88.1 मिमी) बारिश हुई है। इसके अलावा कैथल और रोहतक में 48%, कुरुक्षेत्र-करनाल में 41%, अंबाला में 40% और पानीपत में 36% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

यह भी पढ़ें–Rohtak News: रोहतक में खाकी के सामने गुंडागर्दी, नेकीराम कॉलेज के बाहर लाठी-डंडे चले, तमाशा देखती रही पीसीआर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।