Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Fatehabad Police: फतेहाबाद में सीआईए की बड़ी स्ट्राइक: दिल्ली से बाइक पर लाया 3 करोड़ की हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार

AAmandeep Singh
फतेहाबाद में सीआईए की बड़ी स्ट्राइक: दिल्ली से बाइक पर लाया 3 करोड़ की हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फतेहाबाद। हरियाणा में नशे के सौदागरों के खिलाफ छिड़ी जंग में फतेहाबाद पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस की सीआईए यूनिट ने एक ऐसे शातिर तस्कर को बेनकाब किया है, जो दिल्ली से बाइक पर सवार होकर करोड़ों का नशा फतेहाबाद की गलियों में खपाने आया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान भूना निवासी ‘नन्हा’ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 510 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है।

शांति निकेतन स्कूल के पास चल रहा था खेल, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीआईए टीम को भूना क्षेत्र में नशे की बड़ी खेप आने की पुख्ता जानकारी मिली थी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बालाजी कॉलोनी स्थित शांति निकेतन स्कूल के पास एक निर्माणाधीन मकान पर दबिश दी। वहां मौजूद आरोपी नन्हा पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से हेरोइन का भारी जखीरा बरामद हुआ।

दिल्ली कनेक्शन: बाइक से ढोया जा रहा था ‘सफेद जहर’

पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, उसने पुलिस की भी चिंता बढ़ा दी है। आरोपी ने कबूल किया कि वह यह हेरोइन दिल्ली के सप्लायरों से लेकर आया था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए उसने किसी लग्जरी गाड़ी के बजाय मोटरसाइकिल का सहारा लिया, ताकि किसी को शक न हो। वह दिल्ली से बाइक चलाकर सीधे भूना पहुंचा था और यहां इस खेप को छोटे तस्करों और नशेड़ियों को सप्लाई करने की तैयारी में था।

पुराना है आपराधिक रिकॉर्ड, मुख्य सप्लायर की तलाश तेज

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नन्हा कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि नशे के कारोबार का पुराना खिलाड़ी है। उस पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट और प्रिजन एक्ट के तहत कुल 5 मामले दर्ज हैं। कई बार जेल की हवा खाने के बावजूद वह बाहर आकर दोबारा इसी धंधे में जुट जाता था। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। डीएसपी ने साफ किया कि रिमांड के दौरान दिल्ली के उन मुख्य सप्लायरों का पता लगाया जाएगा, जो हरियाणा के युवाओं की रगों में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।