Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

फतेहाबाद पुलिस की जागरूकता पहल : विद्यार्थियों को दिया साइबर क्राइम, सोशल मीडिया सुरक्षा व नशा मुक्त जीवन का संदेश

VVinita Kohli
फतेहाबाद पुलिस की जागरूकता पहल : विद्यार्थियों को दिया साइबर क्राइम, सोशल मीडिया सुरक्षा व नशा मुक्त जीवन का संदेश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

टोहाना: अभियानों के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललौंदा, टोहाना (जिला फतेहाबाद) में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम थाना साइबर फतेहाबाद में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर क्राइम के विभिन्न स्वरूपों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, फर्जी कॉल व लिंक से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके भविष्य और परिवार पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव डालता है।कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति से संबंधित विषयों को गंभीरता से समझा। फतेहाबाद पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों व युवाओं को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।