Breaking News
Haryana Weather: हरियाणा में बारिश थमते ही बढ़ी सुबह-शाम की ठिठुरन, नारनौल में 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पाराSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताHaryana Weather: हरियाणा में बारिश थमते ही बढ़ी सुबह-शाम की ठिठुरन, नारनौल में 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पाराSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ता

Firozpur News: फिरोजपुर में डायल-112 पुलिस वाहन से टकराया पानी के टैंकर वाला ट्रैक्टर, कई वाहन क्षतिग्रस्त, चालक फरार

Firozpur News: फिरोजपुर में डायल-112 पुलिस वाहन से टकराया पानी के टैंकर वाला ट्रैक्टर, कई वाहन क्षतिग्रस्त, चालक फरार

फिरोजपुर में डायल-112 पुलिस वाहन से टकराया पानी के टैंकर वाला ट्रैक्टर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Firozpur News: पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय में गुरुवार को फ्लाईओवर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिस की डायल-112 गाड़ी और पानी का टैंकर ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि पीछे आ रही दो से तीन अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।

डायल-112 टीम फ्लाईओवर की ओर जा रही थी
डायल-112 में तैनात पुलिस कर्मचारी जगतार सिंह ने बताया कि वह लक्खों के बहराम की डायल-112 गाड़ी में सवार होकर गुरुहरसहाय फ्लाईओवर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शहीद उधम सिंह चौक की तरफ से पानी का टैंकर लेकर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक उनकी सरकारी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर को भी भारी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

पीछे चल रही कारें भी आपस में टकराईं
हादसे के बाद पीछे से आ रही दो से तीन कारें समय पर ब्रेक नहीं लगा सकीं और एक-दूसरे से टकरा गईं। इससे उन वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर का असर इतना ज्यादा था कि पुलिस कर्मियों की पगड़ियां तक उतर गईं और सरकारी वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा।

सड़क पर फैला मोबिल ऑयल, फिसले दोपहिया चालक
टक्कर के बाद ट्रैक्टर से मोबिल ऑयल सड़क पर फैल गया। इससे सड़क फिसलन भरी हो गई और वहां से गुजर रहे कुछ दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने के कारण फिसलकर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी ताकि फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फिरोजपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।