Gurugram Expense Viral: “इतने में तो पूरा परिवार पल जाए” Gurugram में 1BHK के किराए से लेकर शॉपिंग के बजट पर छिड़ी बहस

Gurugram Expense Viral: "इतने में तो पूरा परिवार पल जाए" Gurugram में 1BHK के किराए से लेकर शॉपिंग के बजट पर छिड़ी बहस

“इतने में तो पूरा परिवार पल जाए” Gurugram में 1BHK के किराए से लेकर शॉपिंग के बजट पर छिड़ी बहस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Expense Viral: आईटी और कॉरपोरेट हब के रूप में पहचान बना चुके गुरुग्राम में रहना कितना जेब खाली करने वाला हो सकता है, इसकी एक बानगी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

21 साल की चाहत यादव नाम की एक युवती ने अपने एक महीने के खर्चों का लेखा-जोखा इंटरनेट पर शेयर किया, जिसके बाद से ही यह बजट बहस का नया मुद्दा बन गया है। बिना किसी बचत या इंवेस्टमेंट के एक सिंगल इंसान का महीने भर का खर्च 43,096 रुपये देखकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि आज के दौर में मेट्रो शहरों की लाइफस्टाइल कितनी महंगी हो चुकी है।

विज्ञापन

1BHK का किराया 15 हजार, शॉपिंग में उड़े 12 हजार रुपये: देखें पूरा हिसाब

चाहत द्वारा जारी जुलाई महीने के बजट ब्रेकअप पर नजर डालें तो इसमें कोई एफडी या म्यूचुअल फंड जैसी सेविंग्स शामिल नहीं हैं। सारा पैसा सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी और सहूलियतों को बनाए रखने में बह गया। उनके खर्चों की सूची में सबसे बड़ा हिस्सा 1BHK फर्निश्ड फ्लैट का किराया रहा, जो 15,000 रुपये है।

इसके बाद दूसरा सबसे बड़ा कट उनकी जेब पर शॉपिंग का लगा, जहां कपड़ों और अन्य सामानों पर 12,805 रुपये खर्च हुए। खाने-पीने, राशन और ऑनलाइन फूड डिलीवरी में 6,879 रुपये निकले, जबकि बिजली का बिल 2,000 रुपये आया। स्कूटी के पेट्रोल और मेंटेनेंस पर 2,142 रुपये, जिम व सब्सक्रिप्शन पर 1,800 रुपये और वीकेंड पर घूमने-फिरने में 2,470 रुपये खर्च हुए।

इंटरनेट पर छिड़ी बहस- कोई बोला ‘नॉर्मल है’, किसी ने कहा ‘बेंगलुरु भी सस्ता लगा’

जैसे ही यह बजट वीडियो ऑनलाइन सामने आया, यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। वीडियो के अंत में चाहत ने लोगों से पूछा था कि क्या इस खर्च को लेकर उन्हें चिंता करनी चाहिए या यह गुरुग्राम के हिसाब से नॉर्मल है? इस पर एक यूजर ने लिखा, “गुरुग्राम जैसे महंगे शहर में 1BHK और इंडिपेंडेंट लाइफस्टाइल के साथ 40-45 हजार का खर्च होना आज के समय में बिल्कुल स्वाभाविक है।” वहीं एक दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, “इस बजट को देखने के बाद तो मुझे बेंगलुरु भी सस्ता लगने लगा है।”

“इतने में पूरा परिवार पल जाए”- फिजूलखर्ची पर यूजर्स ने दी सलाह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHAHAT YADAV🦋 (@chahatsdiary)

दूसरी ओर, एक बड़े वर्ग ने इस बजट को बेफिजूल की खर्ची करार दिया। कई यूजर्स का कहना था कि 21 साल की उम्र में शॉपिंग और घूमने-फिरने पर इतने पैसे उड़ाने की जगह सेविंग्स पर ध्यान देना चाहिए था। एक कमेंट काफी वायरल हुआ जिसमें यूजर ने लिखा, “हरियाणा या यूपी के गांवों में इतने पैसों में तो 5 लोगों का पूरा परिवार महीने भर ऐश से पल जाता है।” कई लोगों ने सलाह दी कि अगर इसमें वीकेंड पार्टी और दूसरे शौक जोड़ दिए जाएं तो यह आंकड़ा आसानी से 60-70 हजार के पार पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें– Couple Goals: ढलती उम्र में अटूट प्यार की मिसाल, सोशल मीडिया पर छा गया बुजुर्ग जोड़े का यह सादगी भरा अंदाज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।