Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Bhiwani Police News: तोशाम में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

Bhiwani Police News: तोशाम में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

तोशाम में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani Police News: हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम इलाके में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी हाल ही में सामने आई एक वारदात से मिलती है। तोशाम थाना पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर सामान चुराने के सनसनीखेज मामले में एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था, जिसके दौरान चोरी गया अधिकतर सामान और नकदी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी कबाड़ का कारोबार करता है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, ऐसे पकड़ में आया आरोपी

विज्ञापन

घटना के संबंध में गांव सरल निवासी मोहित कुमार ने तोशाम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मोहित की दुकान सिवानी रोड पर सोनालिका एजेंसी के नजदीक स्थित है। गत 16 अक्टूबर 2026 की शाम जब वह करीब सात बजे अपनी दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और अंदर से कीमती सामान गायब है। इसके बाद पीड़ित ने पास ही स्थित सोनालिका एजेंसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की हरकतें कैद मिलीं, जिसके आधार पर चोरों का सुराग हाथ लगा।

रिमांड के दौरान बरामद हुआ चोरी का सामान

मोहित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तोशाम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हिसार के मिल्लत नगर निवासी हरीश को धर दबोचा। पूछताछ के बाद अदालत से मिले एक दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दुकान से चुराया गया सामान बरामद कर लिया।

बरामदगी में 1 किलो पीतल, 4 हजार रुपये नकद, तीन टायर रिम, दो एसी कंप्रेसर, 6 अल्टरनेटर और नट खोलने की मशीन शामिल है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–Panipat Accident: पानीपत जीटी रोड पर तड़के पलटा सेब से भरा ट्रक, हाईवे पर बिखरीं सैकड़ों पेटियां

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।