Breaking News
Dhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमBhiwani News: भिवानी में निगाना फीडर टूटने से 150 किल्ले धान की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़Narnaul News: जिले के 52 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, करीब 45 हजार विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारीNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाशन्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से रौंदा, टी-20 में कीवियों के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे बड़ी हारDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमBhiwani News: भिवानी में निगाना फीडर टूटने से 150 किल्ले धान की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़Narnaul News: जिले के 52 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, करीब 45 हजार विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारीNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाशन्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से रौंदा, टी-20 में कीवियों के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-85 में पार्किंग विवाद, दबंगों ने 20 से अधिक गाड़ियों के तोड़े शीशे

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-85 में पार्किंग विवाद, दबंगों ने 20 से अधिक गाड़ियों के तोड़े शीशे

20 कारों में तोड़फोड़ के बाद भी पुलिस को नहीं मिली शिकायत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर-85 में रविवार देर रात दबंगों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। यहां सोसाइटी के पास एक खाली मैदान में चल रही निजी पार्किंग के भीतर खड़ी करीब 20 से अधिक कारों को निशाना बनाया गया। कार मालिकों को सोमवार सुबह जब अपने वाहनों के पास पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए।

गाड़ियों के फ्रंट वाले शीशे ईंटों और भारी पत्थरों के वार से बुरी तरह बिखरे पड़े थे। ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों ने इस तोड़फोड़ को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया, क्योंकि गाड़ियों के अन्य हिस्सों को नुकसान न पहुंचाकर सिर्फ विंडशील्ड को ही टारगेट किया गया।

विज्ञापन

रंजिश में पिस गए आम लोग, कवर हटाकर की तोड़फोड़

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पार्किंग को लेकर पिछले काफी समय से दो पक्षों में खींचतान चल रही है। लगभग एक सप्ताह पहले भी इसी स्थान पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हुई थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह हमला उसी रंजिश का नतीजा है, जिसमें एक पक्ष ने अपनी ताकत दिखाने के लिए आम लोगों की गाड़ियों को निशाना बनाया।

एक पीड़ित ने बताया कि कई गाड़ियों पर सुरक्षा के लिए कवर डाले गए थे, जिन्हें पहले हटाया गया और फिर बेरहमी से शीशे तोड़े गए। यह साफ तौर पर किसी सोची-समझी गुंडागर्दी की ओर इशारा करता है, जहां दबंगों को कानून का कोई खौफ नजर नहीं आता।

पुलिस की खामोशी पर उठे सवाल:

“पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक, सूचना मिलते ही खेड़की दौला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रभावित वाहन मालिकों को शिकायत देने के लिए कहा, लेकिन मंगलवार शाम तक किसी ने भी सामने आकर लिखित शिकायत नहीं दी है। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर पर मामले की तहकीकात करने का दावा कर रही है।”

शिकायत के अभाव में रुकी कार्रवाई

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के साथ हुई तोड़फोड़ के बाद भी लोग औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से बच रहे हैं। आमतौर पर ऐसे मामलों में पीड़ितों की चुप्पी के पीछे अपराधियों का डर या आपसी समझौते की संभावना मानी जाती है।

फिलहाल, खेड़की दौला पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़ितों के आगे आने का इंतजार कर रही है। जब तक कोई पक्ष आधिकारिक रूप से शिकायत नहीं देता, तब तक पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बजाय महज पूछताछ तक सीमित है।

यह भी पढ़ें– Haryana police attacked: पीरगढ़ी में मां को बचाने गई डायल 112 की टीम पर हमला, आरोपी ने पथराव कर तोड़े गाड़ी के शीशे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।