Breaking News
Rashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियम

Haryana Board: सोनीपत में पेपर बोर्ड के अंदर पर्चियां छिपाकर नकल करता छात्र पकड़ा, 10वीं के छात्र पर दर्ज हुआ UMC का केस

Haryana Board: सोनीपत में पेपर बोर्ड के अंदर पर्चियां छिपाकर नकल करता छात्र पकड़ा, 10वीं के छात्र पर दर्ज हुआ UMC का केस

सोनीपत के मुरथल अड्डा परीक्षा केंद्र पर फ्लाइंग की रेड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Board: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित की जा रही कंपार्टमेंट और अंक सुधार (Improvement) परीक्षाओं की शुचिता दांव पर है। सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर बुधवार को नकल का एक बेहद शातिराना मामला सामने आया, जिसे बोर्ड के चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग स्क्वायड ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाम कर दिया। दरअसल, पीएम श्री राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा चल रही थी, तभी बोर्ड की विशेष विंग ने वहां औचक छापा मारा। टीम जब कमरों का निरीक्षण कर रही थी, तभी 10वीं कक्षा का सामाजिक अध्ययन (SST) का पेपर दे रहे छात्र राहुल की हरकतें संदिग्ध नजर आईं।

स्पेशल फ्लाइंग टीम को देखते ही उड़ गए होश, जांच में खुली पोल

विज्ञापन

जैसे ही स्पेशल फ्लाइंग स्क्वायड की टीम छात्र के करीब पहुंची, वह हड़बड़ा गया। टीम ने जब उसकी सघन तलाशी ली तो वहां मौजूद शिक्षक भी हैरान रह गए। छात्र ने अपने परीक्षा बोर्ड (तख्ती) के भीतर बड़ी चालाकी से अंग्रेजी में लिखी हुई नकल सामग्री की पर्चियां छिपा रखी थीं। फ्लाइंग टीम ने इन पर्चियों को मौके पर ही सीज कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए परीक्षार्थी राहुल के खिलाफ अनुचित साधनों के इस्तेमाल यानी यूएमसी (UMC) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते एक्टिव, अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी

इस कार्रवाई के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बोर्ड मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षाओं में किसी भी स्तर पर धांधली या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए अलग-अलग जिलों में फ्लाइंग टीमें लगातार सेंटर्स पर दबिश दे रही हैं। बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर सुपरिटेंडेंट या स्टाफ की मिलीभगत से नकल का मामला सामने आता है, तो न केवल छात्र बल्कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के खिलाफ भी सख्त अनुशासनात्मक एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़े-डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ पिता ने की हैवानियत, कोर्ट ने भेजा जेल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।