Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Haryana CET Group D: हरियाणा ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, 11 लाख से अधिक युवाओं में मची होड़

Haryana CET Group D: हरियाणा ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, 11 लाख से अधिक युवाओं में मची होड़

ग्रुप-डी परीक्षा के लिए अंतिम मौका आज, जानिए फीस जमा करने और करेक्शन की आखिरी तारीख

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana CET Group D: हरियाणा में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण घड़ी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से निकाली गई कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज यानी 3 जुलाई को अंतिम तारीख है।

जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए आज रात 11:59 बजे तक फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और बिना पंजीकरण के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की खिड़की बीते 19 जून को खोली गई थी।

विज्ञापन

11 लाख से पार पहुंचा आंकड़ा, चेयरमैन ने दी फॉर्म खुद जांचने की सलाह

इस बार ग्रुप-डी की परीक्षा को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर आंकड़े साझा करते हुए बताया कि ग्रुप-डी भर्ती के लिए अब तक कुल 11 लाख 21 हजार 889 अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

इनमें से 8 लाख 77 हजार 784 उम्मीदवारों ने अपने फॉर्म का फाइनल सबमिशन भी पूरा कर लिया है। चेयरमैन ने अभ्यर्थियों को आगाह करते हुए कहा है कि वे अपने फॉर्म को खुद भरें या भरवाते समय सामने बैठें। अक्सर साइबर कैफे की गलतियों के कारण फॉर्म रिजेक्ट हो जाते हैं, इसलिए अच्छी तरह जांच करने के बाद ही फाइनल बटन दबाएं।

फीस और फॉर्म सुधार के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

आयोग ने स्पष्ट किया है कि भले ही आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई है, लेकिन फीस भुगतान के लिए उम्मीदवारों को थोड़ी राहत दी गई है। अभ्यर्थी 6 जुलाई तक अपनी आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करा सकेंगे।

इसके साथ ही, अगर किसी अभ्यर्थी के फॉर्म में कोई मानवीय चूक या त्रुटि हो गई है, तो उसे सुधारने (Correction Window) के लिए 7 से 9 जुलाई तक का समय तय किया गया है। इस तीन दिन की अवधि में उम्मीदवार अपने विवरण को दुरुस्त कर सकते हैं, ताकि बाद में स्क्रूटनी के वक्त कोई परेशानी न खड़ी हो।

यह भी पढ़ें– Haryana College Admission: हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 12 जुलाई तक करें आवेदन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।