Breaking News
Narnaul: महेंद्रगढ़ जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी, सभी नोटिस पहुंचे, 99 प्रतिशत से ज्यादा की सुनवाई पूरीBhiwani Board News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड में बड़ा घोटाला, प्रमोशन के नाम पर 12 कर्मचारियों से 24 हजार वसूलने की चैट वायरलYamunanagar news: यमुनानगर नाले में मिले शव की हुई पहचान, सोशल मीडिया की खबर देखकर मॉर्च्युरी पहुंची बहन, रो-रोकर बुरा हालMahendragarh News: हकेवि में IEEE दिवस 2026 के अवसर पर ’सतत विकास के लिए इंजीनियरिंग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजनNarnaul: समाधान शिविर में उपायुक्त ने दिए हर शिकायत पर एक्शन टेकन रिपोर्ट के निर्देश, मुख्यमंत्री कार्यालय करता है सीधी निगरानीNarnaul: महेंद्रगढ़ जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी, सभी नोटिस पहुंचे, 99 प्रतिशत से ज्यादा की सुनवाई पूरीBhiwani Board News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड में बड़ा घोटाला, प्रमोशन के नाम पर 12 कर्मचारियों से 24 हजार वसूलने की चैट वायरलYamunanagar news: यमुनानगर नाले में मिले शव की हुई पहचान, सोशल मीडिया की खबर देखकर मॉर्च्युरी पहुंची बहन, रो-रोकर बुरा हालMahendragarh News: हकेवि में IEEE दिवस 2026 के अवसर पर ’सतत विकास के लिए इंजीनियरिंग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजनNarnaul: समाधान शिविर में उपायुक्त ने दिए हर शिकायत पर एक्शन टेकन रिपोर्ट के निर्देश, मुख्यमंत्री कार्यालय करता है सीधी निगरानी

Haryana Farmers: बिजली कटौती से भड़के किसान, नेशनल हाईवे 148B पर लगाया जाम, दोनों तरफ लगीं वाहनों की कतारें

AAmandeep Singh
शेयर करें
Haryana Farmers: बिजली कटौती से भड़के किसान, नेशनल हाईवे 148B पर लगाया जाम, दोनों तरफ लगीं वाहनों की कतारें

बिजली कटौती से भड़के किसान, नेशनल हाईवे 148B पर लगाया जाम, दोनों तरफ लगीं वाहनों की कतारें

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Farmers: खेतों की सिंचाई के लिए बिजली न मिलने से बेबस और बदहाल किसानों के सब्र का बांध बुधवार को आखिरकार टूट गया। गुस्साए किसानों ने नेशनल हाईवे 148B पर उतरकर अनिश्चितकालीन जाम लगा दिया।

सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर किसानों ने सरकार और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। चिलचिलाती धूप में लगे इस जाम के कारण हाईवे पर देखते ही देखते दोनों तरफ ट्रकों और सवारी गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

“गांव में लाइट है, लेकिन खेतों में अंधेरा”, सूखे  की कगार पर खड़ी फसलें

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश न होने और ट्यूबवेल में पानी का जलस्तर गिरने से फसलें पहले ही संकट में हैं। ऐसे में बिजली निगम द्वारा खेतों की सप्लाई बंद कर दिए जाने से उनकी मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर रहा है।

प्रदर्शन में शामिल किसान रूपा ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “गांव की लाइट तो ठीक आ रही है, लेकिन खेतों की बिजली पूरी तरह ठप कर रखी है। हमारी खड़ी फसलें बिना पानी के जलकर खराब हो गईं। एक हफ्ता हो गया है, लेकिन कोई भी अधिकारी हमारी सुध लेने तक नहीं पहुंचा।”

“सिर्फ 8 घंटे बिजली मांग रहे, अफसर दिखा रहे अंगूठा”

जाम में शामिल एक अन्य किसान ने तीखे लहजे में कहा कि वे सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहे, बल्कि सिर्फ नियमानुसार रोजाना 8 घंटे निर्बाध बिजली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के दफ्तरों और अफसरों को फोन कर-करके वे थक चुके हैं, लेकिन हर बार अधिकारी आगे से टालमटोल कर अंगूठा दिखा देते हैं। मजबूरी में आकर ही उन्हें अपनी पकी फसलों को बचाने के लिए हाईवे पर उतरना पड़ा है।

ट्रकों के बीच खड़े होकर चेतावनी, जल्द समाधान नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन

हाईवे पर ट्रकों और भारी वाहनों के बीच खड़े होकर किसानों ने हाथ उठाकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, “सरकार सुधर जाओ और किसान की रोटी का इंतजाम करो।” किसानों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द खेतों के लिए बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो यह सांकेतिक जाम एक बड़े और उग्र आंदोलन में बदल जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें–Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।