Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Theft News: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त के दावों की पोल खोल दी है। शहर से सटे गांव पटीकरा में शातिर चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए 2 लाख रुपये की नकदी और लाखों की कीमत के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। हैरत की बात यह है कि वारदात के वक्त पीड़ित परिवार अपने पिता के निधन के बाद की रस्मों में शामिल होने के लिए रोहतक गया हुआ था। शाम को जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

पिता के निधन पर रोहतक गए थे परिजन, पीछे से चोरों ने बोला धावा

विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पटीकरा निवासी सुनीता पेशे से स्टाफ नर्स हैं। उनके पिता का बीते 20 जुलाई को देहांत हो गया था, जिसके चलते वह अपने मायके रोहतक के बोहर गांव गई हुई थीं। सोमवार को पिता की आत्मा की शांति के लिए आयोजित धार्मिक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए उनके पति और बच्चे भी मकान में ताला लगाकर रोहतक चले गए। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने पूरे इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।

शाम को लौटे तो खुला मिला अंदर का गेट, सामान पड़ा था बिखरा

शाम करीब साढ़े छह बजे जब पूरा परिवार रोहतक से वापस पटीकरा पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे का ताला खोलते ही अंदर का दृश्य देख चौंक गया। घर के अंदर का गेट टूटा हुआ था और कमरे में रखी अलमारियों का सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था। स्थिति भांपते ही सुनीता के बेटे ने तुरंत डायल-112 पर फोन कर पुलिस को इत्तिला दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया।

सोने की चेन, मंगलसूत्र और चांदी के सिक्के ले उड़े शातिर

पीड़िता सुनीता ने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब 2 लाख रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और 10 चांदी के सिक्के बटोर ले गए। चोरी गए कुल माल की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रेकी करने के बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है, क्योंकि चोरों को परिवार के बाहर होने की सटीक जानकारी थी।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

शहर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए गए हैं। इसके अलावा पटीकरा और आसपास के मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह का सुराग लगाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– Brij Bhushan Acquitted: महिला पहलवान शोषण मामला, दिल्ली कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।