Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Haryana IAS Transfer List: देर रात 7 IAS और 10 HCS अफसरों के तबादले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Haryana IAS Transfer List: देर रात 7 IAS और 10 HCS अफसरों के तबादले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

हरियाणा में देर रात 7 IAS और 10 HCS अफसरों के तबादले

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana IAS Transfer List: हरियाणा की प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से चुस्त-दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने गुरुवार की देर रात एक बड़ी सर्जरी की है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक आदेशों के तहत 7 आईएएस, एक वन सेवा (IFS) और 10 एचसीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनातियां सौंप दी गई हैं। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव रोहतक मंडल में देखने को मिला है, जहां आईएएस मोनिका मलिक को नया कमिश्नर (मंडलायुक्त) नियुक्त किया गया है। वह निवर्तमान कमिश्नर राजीव रतन की जगह इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

फील्ड के 4 पदों को मिला आईएएस सीनियर स्केल का दर्जा

विज्ञापन

इस प्रशासनिक फेरबदल की सबसे खास बात यह रही कि सरकार ने सूबे के चार महत्वपूर्ण पदों के प्रशासनिक रसूख को बढ़ा दिया है। अब फरीदाबाद में एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के प्रशासक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक, करनाल नगर निगम के आयुक्त और हिसार के जिला नगर आयुक्त (DMC) के पदों को आईएएस सीनियर स्केल के समकक्ष (बराबर) दर्जा दे दिया गया है। प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि सरकार के इस कदम से इन जिलों में विकास कार्यों और शहरी प्रशासनिक फैसलों में तेजी आएगी, क्योंकि अब इन पदों पर बैठने वाले अफसरों के पास वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पहले से कहीं अधिक होंगे।

शिक्षा, परिवहन और पर्यावरण विभागों के बदले महानिदेशक

उच्च और तकनीकी शिक्षा जैसे भारी-भरकम विभागों की जिम्मेदारी अब आईएएस वीरेंद्र कुमार दहिया को सौंपी गई है, जिन्हें उच्च शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, परिवहन विभाग में सुधारों को गति देने के लिए आईएएस प्रभजोत सिंह को महानिदेशक, राज्य परिवहन नियुक्त किया गया है।

पर्यावरण और वन विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है, जहां आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारी एस. नारायणन को महानिदेशक, पर्यावरण एवं सचिव, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की अहम कुर्सी दी गई है। इसके अलावा आईएएस सलोनी शर्मा को करनाल नगर निगम का नया कमिश्नर और आईएएस सी. जयशाराधा को हिसार नगर निगम का कमिश्नर व जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।

गुरुग्राम से लेकर कुरुक्षेत्र तक एचसीएस अधिकारियों की नई फौज तैनात

आईएएस अफसरों के साथ ही प्रांतीय सिविल सेवा (HCS) के 10 अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। गुरुग्राम नगर निगम में कुशल कटारिया को अतिरिक्त नगर आयुक्त और सपना यादव को संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी देकर भेजा गया है। वहीं कैथल के गुहला और कुरुक्षेत्र के पिहोवा जैसे महत्वपूर्ण सब-डिविजनों में प्रशासनिक कमान बदलते हुए क्रमशः मनीष कुमार यादव और गुरविंदर सिंह को नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। एचसीएस अधिकारी शशि वसुंधरा को फिलहाल किसी पद पर नहीं तैनात किया गया है, उन्हें सीधे मुख्य सचिव कार्यालय में जॉइनिंग रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उनके नए पोस्टिंग ऑर्डर जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे। सुरेश कुमार को करनाल का नया सिटी मजिस्ट्रेट (नसीएम) लगाया गया है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।