Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal Police Encounter: बावरिया गैंग के दो बदमाशों को पैर में लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई इंस्पेक्टर की जान

Kaithal Police Encounter: बावरिया गैंग के दो बदमाशों को पैर में लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई इंस्पेक्टर की जान

कैथल में सुबह 1 करोड़ की चोरी के 2 आरोपियों का एनकाउंटर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal Police Encounter: हरियाणा के कैथल जिले में आज तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। पुंडरी क्षेत्र के जांबा-सिकंदरखेड़ी रोड पर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) और बावरिया गैंग के दो कुख्यात बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी सगे भाई हैं और उन पर कई राज्यों में डकैती और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई दो पुलिसकर्मियों की जान

विज्ञापन

यह मुठभेड़ कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर अंधाधुंध करीब 10 राउंड फायर झोंक दिए। बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली सीधे सरकारी गाड़ी का शीशा चीरते हुए चालक बूटा सिंह की छाती पर जा लगी, जबकि दूसरी गोली एसडीयू प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील की छाती पर लगी। गनीमत यह रही कि दोनों अधिकारियों ने मौके की नजाकत को देखते हुए बुलेटप्रूफ सेफ्टी जैकेट पहनी हुई थी, जिसने ढाल बनकर उनकी जान बचा ली। इसके बाद एएसआई तरसेम ने तुरंत पोजीशन ली और जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों बदमाशों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

चीका की 1 करोड़ की चोरी में थे वांछित

कैथल के एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान पंजाब के बठिंडा (मोड़ मंडी) निवासी सोहन सिंह और धर्मबीर के रूप में हुई है। ये दोनों शातिर अपराधी गत 9 जून को चीका इलाके में हुई करीब एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात में मुख्य आरोपी थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग बेहद क्रूर है जो पॉश कॉलोनियों में रेकी कर हथियारों के बल पर डकैती डालता था और लोगों में खौफ पैदा करता था। आज भी ये दोनों भाई किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से कैथल सीमा में दाखिल हुए थे।

एसपी की दो टूक- या तो अपराध छोड़ो, वरना अंजाम भुगतो

पुलिस ने घेराबंदी के दौरान बदमाशों की अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार से दो अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक तेजधार चाकू और ताले-तिजोरी तोड़ने वाले आधुनिक औजार बरामद किए हैं। दोनों घायल बदमाशों को भारी सुरक्षा के बीच कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सफल ऑपरेशन के बाद एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने अपराधियों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि कैथल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा, “अपराधी या तो जिला छोड़ दें या अपराध, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।”

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।