Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Haryana News: हरियाणा में आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 14 जिलों के 5200 युवाओं को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

Haryana News: हरियाणा में आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 14 जिलों के 5200 युवाओं को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

हरियाणा में आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 14 जिलों के 5200 युवाओं को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News Update: हरियाणा में किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा या बड़े आपातकालीन (Emergency) संकट के समय राहत और बचाव कार्यों को रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर युवाओं को जोड़ने का खाका तैयार किया है। सरकार ने प्रदेश के 14 जिलों में 5,200 युवाओं को ‘आपदा प्रबंधन’ का विशेष प्रशिक्षण देने का फैसला किया है।

इस पूरी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षण और वित्तीय सुरक्षा के इंतजामों को हरी झंडी दी गई।

विज्ञापन

ट्रेनिंग के साथ मिलेगी ‘Emergency Kit’ और 3 साल का लाइफ-मेडिकल इंश्योरेंस

(Department of Revenue and Disaster Management) की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रत्येक स्वयंसेवक को आधुनिक ‘इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट’ दी जाएगी, जिससे वे आपदा के समय सुरक्षित रहकर दूसरों की मदद कर सकें।

इसके अलावा, ग्राउंड पर काम करने वाले इन जांबाज युवाओं के लिए सरकार 3 वर्ष का नि:शुल्क जीवन एवं चिकित्सा बीमा कवर भी प्रदान करेगी। इससे युवाओं का मनोबल बढ़ेगा और वे पूरी निडरता के साथ संकट के समय प्रशासन का साथ दे सकेंगे।

राहत-बचाव के साथ भीड़ प्रबंधन और (Mock drill) में निभाएंगे अहम भूमिका

नई व्यवस्था के तहत तैयार होने वाले इन स्वयंसेवकों की भूमिका केवल आपदा आने के बाद मलबे से लोगों को निकालने या राहत सामग्री बांटने तक ही सीमित नहीं रहेगी। इन्हें समय-समय पर होने वाले मॉक ड्रिल और आपातकालीन अभ्यासों में भी सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा। किसी बड़े आयोजन, मेले या हादसे के समय यदि भीड़ अनियंत्रित होती है, तो यह प्रशिक्षित टीम स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर ‘क्राउड मैनेजमेंट’ (Crowd management) का जिम्मा भी संभालेगी।

सरकार का मानना है कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं की मौजूदगी से किसी भी हादसे के शुरुआती ‘गोल्डन आवर’ में त्वरित मदद पहुंचाकर कई मासूम जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें– Diler Kharkiya News: भिवानी में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, अमेरिका बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।