Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Diler Kharkiya News: भिवानी में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, अमेरिका बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

Diler Kharkiya News: भिवानी में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, अमेरिका बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

भिवानी में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, अमेरिका बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Diler Kharkiya News: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के उभरते स्टार और मशहूर रागनी गायक राजेंद्र खरकिया के बेटे दिलेर खरकिया पर देर रात बड़ा हमला हुआ है। भिवानी में दिलेर के पैतृक आवास के बाहर खड़ी उनकी आलीशान रेंज रोवर गाड़ी को निशाना बनाकर बाइक सवार नकाबपोश ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गनीमत यह रही कि जिस वक्त गोली गाड़ी पर लगी, दिलेर खरकिया घर के भीतर थे और बड़ा हादसा होने से टल गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रंगदारी और कॉल न उठाने का आरोप, गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर दी धमकी

विज्ञापन

घटना के चंद घंटों भीतर ही सोशल मीडिया पर इस हमले को लेकर खौफनाक मोड़ सामने आया। विदेश में बैठकर अपना सिंडिकेट चला रहे गैंगस्टर अनिल पंडित ने एक पोस्ट जारी कर इस वारदात की सीधी जिम्मेदारी ली। अनिल पंडित ने अपनी पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर और हरमन संधू का नाम जोड़ते हुए साफ लफ्जों में लिखा कि यह तो महज एक चेतावनी थी। उसने धमकी दी कि या तो हमारी कॉल का जवाब दो, वरना अगली गोली सीधे छाती के पार होगी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए हैं।

दुबई से डंकी रूट होकर अमेरिका पहुंचा पंडित, STF ने घोषित कर रखा है 10 लाख का इनाम

पुलिस सूत्रों की मानें तो दिलेर खरकिया को निशाना बनाने वाला अनिल पंडित मूल रूप से पानीपत के रायर कलां गांव का रहने वाला है। वह साल 2022 में नौकरी के बहाने दुबई गया था और वहां से ‘डंकी रूट’ के जरिए अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हो गया। वहां कुख्यात रणदीप मलिक के साथ मिलकर उसने अपना नया आपराधिक तंत्र खड़ा किया। इस समय पंडित पर हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले के 10 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। हरियाणा STF ने हाल ही में उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित करने की सिफारिश भेजी थी।

पहले पंजाबी स्टार गुरु रंधावा के जिम पर भी किया था हमला

अनिल पंडित का आपराधिक नेटवर्क केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है। इससे पहले जून में दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मौजूद ’24HS Fitness Gym’ पर हुई फायरिंग में भी इसी गैंगस्टर का नाम आया था। वह जिम मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता गुरु रंधावा से जुड़ा हुआ था। उस समय बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से रंधावा की नजदीकी को हमले की वजह बताया गया था। इसके अलावा पानीपत के एक नामी शराब कारोबारी से भी इसी हफ्ते पंडित के नाम पर मोटी रंगदारी मांगी गई थी।

‘मोटो’ और ‘लीलो चमन’ से घर-घर पहचान बनाने वाले दिलेर को मिला था पिता का हुनर

दिलेर खरकिया ने महज 9 साल की उम्र से अपने पिता राजेंद्र खरकिया के साथ रागनी मंचों पर सुर साधने शुरू किए थे। साल 2018 में कमर्शियल हरियाणवी इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने ‘मोटो’, ‘लीलो चमन’, ‘जूती काली’ और ‘आलू मटर’ जैसे एक के बाद एक सुपरहिट ट्रैक दिए। हालांकि, 11 महीने पहले उनके गांव खरक कलां में सॉन्ग प्रमोशन के दौरान दो महिला इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हिंसक झड़प से भी उनका नाम जुड़ा था, हालांकि उस विवाद में दिलेर की कोई भूमिका नहीं पाई गई थी।

मामले की गहराई से जांच में जुटीं पुलिस टीमें

भिवानी के पुलिस अधीक्षक (SP) मयंक मिश्रा ने बताया कि वारदात देर रात करीब 10:30 बजे की है। बाइक सवार युवक ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर एक राउंड फायर किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और सीआईए (CIA) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाएगा।

यह भी पढ़ें–Rohtak News: रोहतक में खाकी के सामने गुंडागर्दी, नेकीराम कॉलेज के बाहर लाठी-डंडे चले, तमाशा देखती रही पीसीआर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।