Breaking News
Sonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

Haryana News: हर फ्लैट को मिलेगा अपना बिजली मीटर, बिल्डरों की ‘बिजली पकड़’ होगी खत्म

Haryana News: हर फ्लैट को मिलेगा अपना बिजली मीटर, बिल्डरों की 'बिजली पकड़' होगी खत्म

बिजली के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, अनिल विज की सख्ती के बाद ऊर्जा विभाग ला रहा नई नीति

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News:  हरियाणा की ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार बिल्डरों के नाम पर चल रहे सामूहिक बिजली कनेक्शनों की व्यवस्था समाप्त करने जा रही है। नई नीति के तहत प्रत्येक फ्लैट मालिक को सीधे बिजली निगम से व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन मिलेगा। इससे न केवल हर उपभोक्ता के नाम से अलग बिजली बिल जारी होगा, बल्कि बिल्डर की लापरवाही या वित्तीय संकट का असर भी अब लोगों की बिजली आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा। ऊर्जा विभाग ने इस संबंध में नई नीति का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है।

फिलहाल गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत समेत कई शहरों की निजी ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में मुख्य बिजली कनेक्शन बिल्डर या डेवलपर के नाम पर है। पूरी सोसायटी उसी सामूहिक कनेक्शन से बिजली लेती है। ऐसे में यदि बिल्डर बिजली निगम का बकाया नहीं चुकाता, परियोजना छोड़ देता है या किसी कानूनी विवाद में फंस जाता है, तो नियमित रूप से बिल भरने वाले हजारों फ्लैट मालिक भी बिजली कटौती और अन्य समस्याओं का सामना करते हैं।

विज्ञापन

एक समान नीति से खत्म होगी अलग-अलग फैसलों की जरूरत

बीते दिनों कई सोसायटियों के निवासियों ने व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन की मांग उठाई थी। कई मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद अलग बिजली कनेक्शन दिए गए। अब सरकार पूरे प्रदेश के लिए एक समान और स्पष्ट नीति लागू करेगी, ताकि हर सोसायटी में एक जैसी प्रक्रिया अपनाई जा सके और भविष्य में किसी निवासी को इस समस्या से जूझना न पड़े।

सीधे बिजली निगम से जुड़ेगा उपभोक्ता, अधिकार होंगे मजबूत

नई नीति में यह स्पष्ट किया जाएगा कि सामूहिक कनेक्शन को व्यक्तिगत कनेक्शनों में बदलने की प्रक्रिया क्या होगी, किन शर्तों का पालन करना होगा और बिजली निगम की जिम्मेदारियां क्या रहेंगी। नीति लागू होने के बाद प्रत्येक फ्लैट मालिक का सीधा संबंध बिजली निगम से होगा। अलग बिजली बिल मिलेगा, शिकायतों का निस्तारण सीधे निगम करेगा और बिल्डर के डिफॉल्टर होने, दिवालिया होने या कानूनी विवाद में फंसने की स्थिति में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। सरकार का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी, जवाबदेह और निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें– Gurugram KOD Fire: गुरुग्राम के मशहूर ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।