Breaking News
Akshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी

Sonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी

Sonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी

सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत से एक ऐसी झकझोर देने वाली खबर सामने आई है जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। पानीपत के मतलौडा में बतौर जेबीटी टीचर कार्यरत जयदेव के हंसते-खेलते परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी पत्नी रीमा ने अपनी दो बेटियों (11 वर्षीय रिहाना और 7 वर्षीय आरजू) और 4 साल के बेटे दुष्यंत की हत्या करने के बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना के वक्त घर पर अन्य सदस्यों की गैरमौजूदगी थी, जिसका फायदा उठाकर रीमा ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में रीमा द्वारा छोड़ा गया दो पेज का सुसाइड नोट अब पुलिस की जांच का मुख्य केंद्र बन गया है।

विज्ञापन

पति को बताया देवता समान, सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

घटनास्थल से बरामद दो पेज के सुसाइड नोट में रीमा ने अपने दिल का सारा दर्द और भड़ास कागजों पर उतरी है। उसने अपने पति जयदीप को पूरी तरह बेकसूर बताते हुए लिखा है कि वह ‘देवता समान’ हैं और उनके खिलाफ कोई पूछताछ या पुलिस कार्रवाई न की जाए। हालांकि, सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर उसने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सुसाइड नोट में रीमा ने लिखा कि अगर समय रहते परिवार को अलग कर दिया जाता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। इसके अलावा उसने परिवार के एक अन्य सदस्य पर तांत्रिक क्रिया और काला जादू कराने के आरोप भी लगाए हैं।

रीमा ने अपने नोट में लिखा, “जयदीप माफ कर दियो, हो सके तो… मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था।” उसने लिखा कि मानसिक तनाव इस हद तक बढ़ चुका था कि उससे सहन नहीं हो रहा था और बच्चे भी उसके बिना रहने को तैयार नहीं थे, इसलिए वह उन्हें अपने साथ ले जा रही है। इसके साथ ही उसने घर में रखी ज्वेलरी और सिलाना से आईमती चीजों को वापस करने का जिक्र भी किया है।

कैसे सामने आई इस खौफनाक घटना की सच्चाई?

पुलिस के मुताबिक, गोहाना क्षेत्र के मुंडलाना गांव की रहने वाली रीमा परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहती थी, जबकि बाकी परिजन नीचे अलग रहते थे। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब जयदेव पानीपत के स्कूल से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटे, तो उन्हें पत्नी और बच्चे कहीं नजर नहीं आए। जब वह ऊपर के कमरे में पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रीमा और तीनों बच्चे फंदे पर लटके हुए थे।

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि रीमा ने पहले अपने तीनों बच्चों को जहर दिया और फिर उन्हें फंदे पर लटकाने के बाद खुद दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त ससुर खेत पर गए हुए थे और सास मायके गई हुई थी, जिससे घर पूरी तरह सूना था। आसपास के लोगों को भी इस बात की भनक तक नहीं लगने दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, दर्ज हुआ मुकदमा

एसीपी राजीव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के भाई कपिल (गांव सिलानी निवासी) की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए हैं। रविवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह कौन सी परिस्थितियां थीं, जिसने एक मां को अपने ही हाथों से अपने जिगर के टुकड़ों को खत्म करने और खुदकुशी करने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें–President Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।