Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Haryana News: ऑस्ट्रेलिया वाली पत्नी ने तोड़ा भरोसा, कुरुक्षेत्र का युवक ₹34 लाख के कर्ज में डूबा,अब एंबेसी से गुहार

Haryana News: ऑस्ट्रेलिया वाली पत्नी ने तोड़ा भरोसा: कुरुक्षेत्र का युवक ₹34 लाख के कर्ज में डूबा, अब एंबेसी से गुहार

पत्नी को ऑस्ट्रेलिया भेजने के चक्कर में उजड़ गया कुरुक्षेत्र का यह परिवार, कहानी आंखें नम कर देगी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh
  • शादी के एक महीने बाद सिडनी गई पत्नी ने ब्लॉक किया नंबर

Haryana News: हरियाणा के युवाओं में विदेश जाने का क्रेज किस कदर जिंदगियां तबाह कर रहा है, इसका एक बेहद दर्दनाक मामला कुरुक्षेत्र के पिहोवा से सामने आया है। यहां रहने वाले संजीव कुमार ने इंटरकास्ट मैरिज के बाद पत्नी के साथ सात समंदर पार एक नई और सुनहरी जिंदगी का ख्वाब देखा था।

मगर शादी के सिर्फ एक महीने बाद सिडनी गई पत्नी ने न सिर्फ उसे धोखा दिया, बल्कि उसे एक ऐसे दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया जहां संजीव अपनी बेकरी गंवा चुका है, सिर पर 34 लाख का कर्ज है और इस बर्बादी को न झेल पाने के कारण उसके पिता भी अब इस दुनिया में नहीं रहे।

विज्ञापन

बेकरी बेचकर और 22 लाख का कर्ज लेकर पत्नी को भेजा था सिडनी

पीड़ित संजीव कुमार के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2022 को दोनों परिवारों की रजामंदी से उसकी पास के ही एक गांव की युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए शिमला और अमृतसर भी गए, जहां सब कुछ सामान्य था। इसके बाद ग्रेजुएट पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया जाकर आगे की पढ़ाई और नौकरी करने की इच्छा जताई।Haryana News

उसने संजीव को भरोसा दिया कि जैसे ही वह वहां थोड़ा सेटल हो जाएगी, उसे भी स्पॉन्सरशिप भेजकर बुला लेगी। संजीव ने पत्नी की बात पर आंख मूंदकर भरोसा किया और दिसंबर 2022 में उसे सिडनी भेजने के लिए अपनी चलती हुई बेकरी तक बेच दी और बाजार से 22 लाख रुपये ब्याज पर उठा लिए।

फर्जीवाड़े का खेल: चोरी-छिपे कैंसिल करा दिया मैरिज रजिस्ट्रेशन

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पत्नी के रंग बदलने लगे। सालभर बीतने के बाद भी जब स्पॉन्सरशिप नहीं आई, तो संजीव ने पड़ताल की। तब जो सच सामने आया, उसने संजीव के पैरों तले जमीन खिसका दी। पता चला कि एजेंटों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कागजों में ‘अनमैरिड’ (अविवाहित) दिखाकर विदेश भेजा गया था, जबकि भारत में उनकी शादी रजिस्टर्ड थी।Haryana News

संजीव के कड़े विरोध के बाद सितंबर 2023 में उसकी पत्नी भारत लौटी, महज 10-15 दिन साथ रही और दोनों ने दोबारा मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद वह फिर ऑस्ट्रेलिया चली गई और दोबारा वही वादे दोहराए। इस पूरी कागजी कवायद और वीजा के चक्कर में संजीव के 8 से 10 लाख रुपये और फूंक गए।

डेढ़ लाख महीना सिर्फ ब्याज, सदमे में पिता ने तोड़ा दम

इसके बाद जब संजीव ने दबाव बनाया तो ससुराल पक्ष ने रंग बदल लिए। बैंक में गार्ड की नौकरी करने वाले ससुर ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि बेटी अब उनके बस में नहीं है। उधर पत्नी ने सोशल मीडिया से लेकर फोन तक पर संजीव और उसके पूरे परिवार को ब्लॉक कर दिया। इस बीच संजीव पर कर्ज का पहाड़ टूट पड़ा।

आज आलम यह है कि संजीव हर महीने डेढ़ लाख रुपये सिर्फ कर्ज का ब्याज भरने को मजबूर है। इस भयानक आर्थिक तंगी और बदनामी के गहरे तनाव को संजीव के पिता जसवंत सिंह झेल नहीं पाए और पिछले साल 6 मई 2025 को उनका निधन हो गया, जबकि मां भी अब गंभीर रूप से बीमार हैं।

अब एंबेसी और कुरुक्षेत्र पुलिस से न्याय की गुहार Haryana News

सब कुछ गंवा चुके संजीव ने अब इस धोखेबाज़ी के खिलाफ कानूनी लड़ाई का मन बना लिया है। उसने ऑस्ट्रेलियाई एंबेसी को शिकायत भेजकर अपनी आपबीती बताई है और वहां की अदालत में मामला दायर करने के लिए याचिका डाली है।

संजीव अब जल्द ही कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर ससुराल पक्ष और एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने की तैयारी में है। पीड़ित युवक की बस एक ही मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को जेल भेजा जाए और उसकी जिंदगी की गाढ़ी कमाई के जो 34 लाख रुपये बर्बाद हुए हैं, वो उसे वापस दिलाए जाएं।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: गुरुग्राम और अंबाला समेत 13 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।