Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh News: नूह में 16 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच ने किया रेप

AAmandeep Singh
Nuh News: नूह में 16 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच ने किया रेप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नूह। हरियाणा के नूह (मेवात) जिले में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए पांच दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना ने इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 5 जून को इन आरोपियों ने 16 साल की पीड़िता को अगवा किया और सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।

परचून दुकानदार ने रची साजिश

विज्ञापन

वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिता के मुताबिक, 6 जून की सुबह करीब 5 बजे जब उनकी आंख खुली तो बेटी घर से गायब थी। कुछ ही देर बाद उन्होंने देखा कि कुछ युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनकी बेटी को घर के पास छोड़कर रफूचक्कर हो गए। जब सहमी हुई पीड़िता से परिजनों ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर बुलाया

लड़की ने बताया कि उसके घर के पास ही किराने की दुकान चलाने वाले शौकीन नाम के युवक के पास उसकी कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो थे। शौकीन इन वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की लगातार धमकी दे रहा था और इसी का डर दिखाकर उसने लड़की को 5 जून की रात बाहर बुलाया। इसके बाद शौकीन और उसके चार अन्य साथियों ने मिलकर लड़की को अगवा किया और जंगल में ले जाकर पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

इस मामले को लेकर नूह के महिला पुलिस थाने में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान और प्राथमिक जांच के आधार पर मुख्य आरोपी शौकीन और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पॉक्सो एक्ट) और अपहरण सहित सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों में से एक लड़का नाबालिग भी बताया जा रहा है। नूह पुलिस प्रशासन का कहना है कि संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और बहुत जल्द मुख्य आरोपी शौकीन समेत सभी पांचों आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।