Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक्टिव हुआ मानसून, मोरनी हिल्स में लैंडस्लाइड से टिक्कर ताल मार्ग बंद, फंसे कई टूरिस्ट

Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक्टिव हुआ मानसून, मोरनी हिल्स में लैंडस्लाइड से टिक्कर ताल मार्ग बंद, फंसे कई टूरिस्ट

हरियाणा में एक्टिव हुआ मानसून, मोरनी हिल्स में लैंडस्लाइड से टिक्कर ताल मार्ग बंद, फंसे कई टूरिस्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मानसून की सुस्ती के बाद एक बार फिर बादलों ने जोरदार दस्तक दी है। रविवार को प्रदेश के 7 से अधिक जिलों में हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आफत भी खड़ी कर दी।

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हो रही अनवरत बारिश का सबसे ज्यादा असर पंचकूला जिले में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से आए तेज पानी के बहाव के कारण मोरनी हिल्स क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया, जिसके चलते मशहूर पर्यटक स्थल टिक्कर ताल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क बंद होने से वहां घूमने आए कई पर्यटक रास्ते में ही फंस गए हैं।

विज्ञापन

गोबिंदपुर नदी उफान पर, घरों में घुसा 3-3 फीट पानी

बारिश के कारण पंचकूला के ग्रामीण इलाकों में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र की गोबिंदपुर नदी में अचानक आए उफान में किनारे चर रहे 10 मवेशी पानी के तेज थपेड़ों में बह गए। उधर, रुड़की गांव में जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण नदी और नालों का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। गांव के कई घरों में 3-3 फीट तक पानी भर जाने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोग अपने सामान को बचाने की जद्दोजहद में जुटे दिखे।

अंबाला से करनाल तक झमाझम, 17 सितंबर तक यलो अलर्ट

पंचकूला के अलावा रविवार सुबह से ही पानीपत, भिवानी, कुरुक्षेत्र, हांसी, अंबाला और करनाल जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी तंत्र के कारण हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से मजबूत हुई हैं।

मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों यानी 17 सितंबर तक प्रदेश भर में लगातार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 सितंबर के बाद ही बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें– NDA 2 Exam 2026: देश सेवा का जज्बा, सेना में अफसर बनने के लिए युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।