Breaking News
Warren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनामWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलNarnaul News: जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनाम

Rohtak News: रोहतक में खाकी के सामने गुंडागर्दी, नेकीराम कॉलेज के बाहर लाठी-डंडे चले, तमाशा देखती रही पीसीआर

Rohtak News: रोहतक में खाकी के सामने गुंडागर्दी, नेकीराम कॉलेज के बाहर लाठी-डंडे चले, तमाशा देखती रही पीसीआर

रोहतक में खाकी के सामने गुंडागर्दी, नेकीराम कॉलेज के बाहर लाठी-डंडे चले, तमाशा देखती रही पीसीआर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: हरियाणा की शैक्षणिक नगरी रोहतक एक बार फिर छात्र गुटों की हिंसक झड़प से थर्रा उठी। मॉडल टाउन स्थित पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज गेट के ठीक सामने पार्क के पास अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 10 से 15 उपद्रवी छात्र हाथों में लाठी-डंडे लहराते हुए पहुंचे। पार्क के बाहर खड़े दूसरे गुट के युवकों पर उन्होंने बिना कोई चेतावनी दिए ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।

मूकदर्शक बनी रही पीसीआर, तमाशबीन दिखे खाकीधारी

विज्ञापन

इस पूरी वारदात में सबसे चौंकाने वाला और शर्मनाक पहलू पुलिस प्रशासन की कार्यशैली का रहा। जिस जगह यह खूनी खेल खेला जा रहा था, वहां एक पुलिस पीसीआर गाड़ी ठीक सामने खड़ी थी। इतना ही नहीं, महज 100 मीटर की दूरी पर कॉलेज के मुख्य गेट पर भी दूसरी पीसीआर मौजूद थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से उतरकर बीच-बचाव करने या हमलावरों को खदेड़ने की कोई कोशिश नहीं की। आरोपी छात्र करीब एक मिनट तक बेखौफ होकर सड़क पर तांडव मचाते रहे और वारदात को अंजाम देकर आसानी से मौके से फरार हो गए।

रोहतक में लगातार बुलंद हो रहे अपराधियों के हौसले

शहर में कानून व्यवस्था की बदहाली का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ दिनों से शिक्षण संस्थानों के आसपास आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में एक भाजपा नेता के बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इससे पहले भी MDU परिसर के भीतर गाड़ियों से टक्कर मारने और गुंडागर्दी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। अब नेकीराम कॉलेज के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हुई इस गुंडागर्दी ने साफ कर दिया है कि बदमाशों में खाकी का रसूख पूरी तरह खत्म हो चुका है।

वीडियो वायरल, पुलिस बोली- बिना शिकायत भी कर रहे जांच

सरेराह हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मॉडल टाउन में छात्रों के बीच झगड़े की सूचना और वीडियो उन्हें मिला है। थाना प्रभारी का दावा है कि पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर हुड़दंगियों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।