Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Haryana Weather: अंबाला समेत 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानिए कब से दोबारा सक्रिय होगा मानसून

Haryana Weather: अंबाला समेत 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानिए कब से दोबारा सक्रिय होगा मानसून

अंबाला समेत 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की रफ्तार जुलाई के महीने में काफी सुस्त नजर आई। खेती-किसानी के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस महीने में बादलों ने सूबे को जमकर नहीं भिगोया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में पूरे प्रदेश के भीतर औसतन 109.3 मिमी बारिश ही दर्ज की गई, जबकि आमतौर पर इस दौरान 149.1 मिमी वर्षा होती है। यानी करीब 40 मिमी का सीधा नुकसान रहा और पूरे हरियाणा को 27 प्रतिशत रेन डेफिसिट का सामना करना पड़ा।

15 जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा, कपास और बाजरा बेल्ट पर संकट

विज्ञापन

सूबे के 22 जिलों में से 15 जिलों की झोली खाली ही रह गई। सबसे बुरा असर पश्चिमी और मध्य हरियाणा पर पड़ा है। सिरसा में सामान्य से 74 फीसदी, तो जींद और रोहतक में 66 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। हिसार और कैथल में भी बारिश का आंकड़ा 43 से 45 प्रतिशत तक लुढ़का है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और जींद का यह पूरा इलाका कपास और बाजरे का प्रमुख बेल्ट माना जाता है। ऐसे में समय पर पानी न मिलने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं और अब सिंचाई के लिए ट्यूबवेल व नहरों पर निर्भरता बढ़ जाएगी।

कहीं सूखा तो कहीं राहत, जानिए अपने इलाके का हाल

अगर क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्य हरियाणा (रोहतक, जींद, कैथल, सोनीपत) प्रदेश का सबसे बड़ा ‘रेन डेफिसिट जोन’ बनकर उभरा है। उत्तर हरियाणा के अंबाला और पंचकूला में भी सामान्य से आधी बारिश ही हुई, हालांकि कुरुक्षेत्र ने 20% ज्यादा पानी हासिल कर थोड़ी राहत पाई। दक्षिण हरियाणा में रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़ में स्थिति बहुत ज्यादा खराब नहीं रही, वहीं पलवल में सामान्य से 30% अधिक मेघ बरसे। ऐतिहासिक आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2003 में जुलाई के महीने 306.4 मिमी रिकॉर्ड बारिश हुई थी, जबकि 2004 का जुलाई महीना महज 21 मिमी बारिश के साथ 26 सालों में सबसे सूखा रहा था।

3 जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट, उमस से छूटे पसीने

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 1 अगस्त के लिए पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर सिरसा और हिसार जैसे सूखे जिलों में फिलहाल हल्की छिटपुट बौछारों के ही आसार हैं। बारिश थमने से पारे में ज्यादा उछाल तो नहीं आया लेकिन उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बीते दिन 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सिरसा सबसे गर्म रहा, जबकि नारनौल में रात का पारा 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 और 4 अगस्त से मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेजी पकड़ेंगी।

यह भी पढ़ें– पंजाब के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी, 5 अगस्त तक अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।