Breaking News
हरियाणा CM नायब सैनी से मिले अभय ढिल्लों और सुखराज सिंह, पट्टी के मुद्दों पर हुई चर्चाHaryana Diwali Health Alert: दीपावली पर हरियाणा के अस्पतालों में हाई अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दिए 20 बर्न बेड आरक्षित करने के निर्देशत्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन, CM धामी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलिYamunanagar Snatching News: जगाधरी में बुजुर्ग महिला से दुस्साहस, ‘सिर पर मधुमक्खी बैठी है’ कहकर झपट लीं सोने की बालियांमानसा दलजीत सिंह केस में नया मोड़, गिरफ्तार युवक की बहन ने सामने लाया CCTV फुटेजहरियाणा CM नायब सैनी से मिले अभय ढिल्लों और सुखराज सिंह, पट्टी के मुद्दों पर हुई चर्चाHaryana Diwali Health Alert: दीपावली पर हरियाणा के अस्पतालों में हाई अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दिए 20 बर्न बेड आरक्षित करने के निर्देशत्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन, CM धामी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलिYamunanagar Snatching News: जगाधरी में बुजुर्ग महिला से दुस्साहस, ‘सिर पर मधुमक्खी बैठी है’ कहकर झपट लीं सोने की बालियांमानसा दलजीत सिंह केस में नया मोड़, गिरफ्तार युवक की बहन ने सामने लाया CCTV फुटेज

Haryana Weather: हरियाणा के इन 3 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम

Haryana Weather: हरियाणा के इन 3 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम

पंचकूला, अंबाला समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान 8 डिग्री गिरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता बढ़ते ही हरियाणा के मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह समेत 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है।

मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के चलते पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली है। कैथल और करनाल में स्थिति ऐसी रही कि दिन और रात के तापमान में महज आधा डिग्री का अंतर रह गया। करनाल में दिन का तापमान 27.2 डिग्री और रात का पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

फरीदाबाद में जलभराव के बीच फैला करंट, तीन मूक पशुओं की मौत

बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हुआ है, वहीं शहरी इलाकों में जलभराव और प्रशासनिक अव्यवस्था की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में मॉडर्न तक्षशिला स्कूल के पास जमा पानी में अचानक पास के एक ट्यूबवेल से करंट उतर आया। इस हादसे की चपेट में आने से दो कुत्तों और एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बिजलीघर फोन करके इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवाई।

जलभराव के कारण फरीदाबाद के कई हिस्सों में चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डबुआ इलाके में पार्क के पास सड़कों पर भरे पानी में एक कार बंद हो गई, जिसे लोगों ने धक्का देकर बाहर निकाला। ओल्ड नगर निगम जोन के सामने सड़क पर जलभराव के बीच प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए एक युवक काफी देर तक पानी में ही बैठा रहा।

दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट, सिरसा रहा सबसे गर्म

लगातार बने बादलों और झमाझम बारिश के कारण हरियाणा के औसतन अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सिरसा में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार में 36.8 डिग्री और भिवानी में 35.0 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

रात के तापमान में औसतन 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट रही और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल, गुरुग्राम और करनाल में 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बादलों की मौजूदगी और हवा में नमी के कारण रात के समय उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का यह दौर जारी रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें– पंजाब-चंडीगढ़ में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।