Breaking News
राजस्थान संपर्क केंद्र पहुंचीं सचिव पूनम, वीडियो कॉल पर सुनीं लोगों की समस्याएं; अब तक 53,013 शिकायतों का निस्तारणपंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे की आज जालंधर में आखिरी अरदास; सड़क हादसे में गई जानSuran Ki Sabzi Recipe: दीपावली पर क्यों खाई जाती है सूरन की सब्जी? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह और रेसिपीउत्तराखंड में दौड़ेंगी 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; जानें किस मंडल को कितनी मिलींAmit Shah Karnal Rally: अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले- संसद न चलने देने वाले अब सड़क पर फैला रहे अराजकताराजस्थान संपर्क केंद्र पहुंचीं सचिव पूनम, वीडियो कॉल पर सुनीं लोगों की समस्याएं; अब तक 53,013 शिकायतों का निस्तारणपंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे की आज जालंधर में आखिरी अरदास; सड़क हादसे में गई जानSuran Ki Sabzi Recipe: दीपावली पर क्यों खाई जाती है सूरन की सब्जी? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह और रेसिपीउत्तराखंड में दौड़ेंगी 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; जानें किस मंडल को कितनी मिलींAmit Shah Karnal Rally: अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले- संसद न चलने देने वाले अब सड़क पर फैला रहे अराजकता

Amit Shah Haryana Visit: अमित शाह के हरियाणा दौरे से पहले करनाल में काले झंडे दिखाने का प्लान फेल, 22 हिरासत में

Amit Shah Haryana Visit: अमित शाह के हरियाणा दौरे से पहले करनाल में काले झंडे दिखाने का प्लान फेल, 22 हिरासत में

अमित शाह के हरियाणा दौरे से पहले करनाल में काले झंडे दिखाने का प्लान फेल, 22 हिरासत में

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Amit Shah Haryana Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज (गुरुवार) हरियाणा दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। गृह मंत्री के करनाल और अंबाला आगमन से ठीक पहले करनाल पुलिस ने ऐहतियातन बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, यूजीसी नियमों को वापस लेने (रोलबैक) की मांग कर रहे कुछ संगठनों ने वॉट्सऐप ग्रुप्स के जरिए गृह मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी। खुफिया इनपुट मिलते ही पुलिस की टीमों ने तड़के छापेमारी कर सभी संबंधितों को उनके घरों से हिरासत में ले लिया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1300 जवानों के हवाले व्यवस्था

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए प्रमुख चेहरों में ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बडौत, राकेश शर्मा और मोहर सिंह राणा शामिल हैं। डीएसपी गोरखपाल राणा ने स्पष्ट किया कि किसी भी असामाजिक तत्व को वीआईपी कार्यक्रम में खलल डालने या शांति व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर और कार्यक्रम स्थलों पर अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, जिसकी कमान करीब 1300 पुलिसकर्मियों के हाथों में सौंपी गई है।

करनाल में रैली और पदयात्रा का रूट छोटा

तय कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री दोपहर 12 बजे करनाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ रैली में शामिल होंगे। जनसभा के बाद उनकी एक पदयात्रा भी प्रस्तावित है। हालांकि सुरक्षा कारणों और समय के तालमेल को देखते हुए पदयात्रा के तय रूट में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह पदयात्रा 1.4 किलोमीटर की होनी थी, जिसे अब घटाकर 400 मीटर कर दिया गया है। भाजपा की हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी ने बुधवार देर रात ही करनाल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था।

अंबाला को मिलेगी 600 करोड़ के शहीद स्मारक की सौगात

करनाल का कार्यक्रम संपन्न करने के बाद अमित शाह दोपहर करीब 3 बजे अंबाला के लिए रवाना होंगे। अंबाला में वे 600 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक एवं भव्य ‘1857 की क्रांति के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक’ का लोकार्पण करेंगे। यह स्मारक देश के अमर बलिदानियों की स्मृतियों को संजोने के लिहाज से हरियाणा के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

ये भी पढ़े-  अमित शाह का करनाल दौरा, 5 नवंबर को शहर के 6 रास्ते बंद, 7 SP और 10 पुलिस कंपनियां तैनात

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।