Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून पर लगा ब्रेक, जानें कब से शुरू होगा झमाझम बारिश का अगला दौर

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून पर लगा ब्रेक, जानें कब से शुरू होगा झमाझम बारिश का अगला दौर

जीटी बेल्ट में बरसे बदरा, सिरसा-हिसार में कम हुई बारिश, मौसम वैज्ञानिक ने दी बड़ी अपडेट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले तीन दिनों से जारी मानसूनी बारिश का दौर शनिवार को थम गया। मानसून के ब्रेक लेने से हालांकि आसमान साफ रहा, लेकिन पिछले दिनों हुई अच्छी बरसात के चलते पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है।

तपती धूप और उमस से परेशान आम जनता को सबसे बड़ी राहत तापमान में आई भारी गिरावट से मिली है। सूबे के किसी भी हिस्से में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार नहीं कर सका, जिससे लोगों ने चैन की सांस ली है। हवाओं का रुख बदलने के कारण उमस का ग्राफ भी काफी नीचे आया है।

विज्ञापन

दो दिन के ‘मानसून ब्रेक’ के बाद फिर करवट लेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है, जिस वजह से शनिवार को कहीं भी बरसात रिकॉर्ड नहीं की गई। रविवार को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

हालांकि, यह राहत ज्यादा लंबी नहीं खींचने वाली है। 13 और 14 जुलाई को उत्तर-भारत में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस हल्के स्पेल के बाद मानसून एक बार फिर चार दिनों के लिए सुस्त पड़ेगा।

18 जुलाई से झमाझम बारिश के आसार, एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विभाग की मानें तो असली मानसूनी रंगत 18 जुलाई के बाद देखने को मिलेगी। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 18 से 21 जुलाई के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देगा।

ठीक इसी समय अरब सागर में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इन दोनों सिस्टम के आपस में जुड़ने से मैदानी इलाकों में भारी मात्रा में नमी पहुंचेगी। इसके चलते हरियाणा, राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में तीन से चार दिनों तक अच्छी और व्यापक बारिश होने के मजबूत आसार बन रहे हैं, जिससे किसानों को धान की रोपाई में बड़ी मदद मिलेगी।

हरियाणा में मानसून का असमान रूप, कहीं सूखा तो कहीं तरबतर

इस बार मानसून का मिजाज प्रदेश के अलग-अलग कोनों में काफी जुदा नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चालू सीजन में अब तक असमान बारिश दर्ज की गई है।

एक तरफ जहां जीटी बेल्ट (अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत) और एनसीआर के जिलों में झमाझम बारिश हुई है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी हरियाणा के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जैसे जिलों में बदरा उम्मीद के मुताबिक नहीं बरसे हैं और यहां सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को सिरसा 39 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में पारा 37 डिग्री, हिसार में 36 डिग्री, गुरुग्राम में 34.9 डिग्री, करनाल में 33.6 डिग्री और यमुनानगर में 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट आई है और अधिकांश जिलों में न्यूनतम पारा 25 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा में नदियों का रौद्र रूप, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, इन 6 जिलों में अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।