Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Haryana Weather: भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, हरियाणा के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather: भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, हरियाणा के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

हरियाणा में फिर बरसा मानसून

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले कई दिनों से पसीने छुड़ा रही भीषण गर्मी और उमस पर आखिरकार मानसून की बौछारों ने ब्रेक लगा दिया है। सूबे के विभिन्न जिलों में बीती रात से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। बरसात होते ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

अम्बाला में पिछले 24 घंटों के भीतर दोपहर का पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर 30 डिग्री पर आ गया। इसके अलावा करनाल के कौल और यमुनानगर में भी दिन के तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बीती रात हिसार, रोहतक, सिरसा और चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहने के कारण लोग उमस से बेहाल नजर आए, जिससे बिजली की खपत में भी भारी इजाफा देखा गया।

विज्ञापन

रोहतक और चरखी दादरी में झमाझम, जानें कहां कितनी हुई बरसात

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहतक में सबसे ज्यादा 22.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं चरखी दादरी में 20.5 मिमी, अम्बाला में 12.3 मिमी, भिवानी में 10.0 मिमी और यमुनानगर में 10.5 मिमी पानी बरसा। जींद में 5.0 मिमी के अलावा करनाल के इंद्री में 10 मिमी और उचानी इलाके में 8.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इनके अलावा जींद, पानीपत, पंचकूला, नूंह, सोनीपत और मणडोला (नूंह) सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। बारिश की इस फुहार से सड़कों पर जमी धूल छट गई और हवा में ठंडक घुल गई है।

पंजाब में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मिजाज, फसलों को संजीवनी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय परिसंचरण) सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 21 से 24 जुलाई के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश का यह दौर किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर धान, बाजरा और कपास की फसलों को इस समय पानी की सख्त दरकार थी, जो इस बारिश से पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़े-हर नया दिन लाता है नई उम्मीद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।