Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Mahendragarh News: विधायक कंवर सिंह यादव ने देर रात किया 120 वॉट की एलईड़ी लाइटें लगाने के कार्य का शुभारंभ, शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान

Mahendragarh News: विधायक कंवर सिंह यादव ने देर रात किया 120 वॉट की एलईड़ी लाइटें लगाने के कार्य का शुभारंभ, शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान

विधायक कंवर सिंह यादव ने देर रात किया 120 वॉट की एलईड़ी लाइटें लगाने के कार्य का शुभारंभ, शहर के सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। फ्लाईओवर से महाराजा सूर सैनी चौक 148-बी सड़क पर पहली बार आधुनिक एलईडी लाइटें लगाने के कार्य का शुभारंभ महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कल देर रात किया।

इस परियोजना पर 1 करोड़ 13 लाख 37 हजार 510 रुपये की लागत आई है। सड़क पर 120 वॉट की एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। लाइटें शुरू होने के साथ ही यह मार्ग रोशनी से जगमगाने लगा है, जिससे शहर की सुंदरता में भी निखार आया है।

विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, वाइस चेयरमैन मंजू कौशिक, सीमा पार्षद, देवेंद्र सैनी (सोनू)पार्षद, मुकेश खटीक पार्षद,अशोक सैनी,महिपाल यादव मढ़ाणा,राहुल यादव खातोद,विजय ठेकेदार मौजूद रहे। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की।

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ शहर का समग्र विकास करवाना और शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर से महाराजा सूर सैनी चौक 148-बी सड़क पर पहली बार LED लाइटों की व्यवस्था शुरू होना शहर के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे सड़क पर रात के समय बेहतर रोशनी रहेगी, जिससे वाहन चालकों, राहगीरों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विधायक ने कहा कि किसी भी शहर की पहचान वहां उपलब्ध सुविधाओं और उसकी सुंदरता से होती है। हमारा निरंतर प्रयास है कि महेंद्रगढ़ शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाए। शहर के प्रमुख मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर का सौंदर्यीकरण भी होगा। विकास का उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब उसका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।

विधायक ने नगर पालिका चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सभी पार्षदों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि शहर के विकास में सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक भागीदारी महत्वपूर्ण है। आपसी तालमेल और सकारात्मक सोच के साथ महेंद्रगढ़ को एक सुंदर एवं सुविधाजनक शहर बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

नगरपालिका चैयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि आने वाले समय में भी शहर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि महेंद्रगढ़ शहर विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।शहर का प्रत्येक वार्ड स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो। शहरवासियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

यह भी देखें – मौसम की मार से प्रभावित किसानों के लिए राहत, नांगल चौधरी उपमंडल में पहुंचा सरसों का पछेती बीज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।