Breaking News
Narnaul: एसआईआर नोटिस मामलों के निपटारे पर जोर, जिला में 1,454 सुनवाई मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक होगा निपटाराKurukshetra Guest Teachers Protest: कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों पर बरसीं पानी की बौछारें, CM आवास घेरने पहुंचे शिक्षकों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, 111 दिन से जारी है धरनाNarnaul Crime News: नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में पुलिस की रेड, जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तारJob vs Freelance Income: जोमैटो की 50 हजार की नौकरी छोड़ी, महीने में कमाए 2.28 लाख, सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला की कहानीपंचकूला में रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार: ₹1.20 लाख में तय हुआ था सौदा, 70 हजार रुपये कार में रखवाएNarnaul: एसआईआर नोटिस मामलों के निपटारे पर जोर, जिला में 1,454 सुनवाई मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक होगा निपटाराKurukshetra Guest Teachers Protest: कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों पर बरसीं पानी की बौछारें, CM आवास घेरने पहुंचे शिक्षकों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, 111 दिन से जारी है धरनाNarnaul Crime News: नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में पुलिस की रेड, जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तारJob vs Freelance Income: जोमैटो की 50 हजार की नौकरी छोड़ी, महीने में कमाए 2.28 लाख, सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला की कहानीपंचकूला में रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार: ₹1.20 लाख में तय हुआ था सौदा, 70 हजार रुपये कार में रखवाए

Punjabi Singer Gulab Sidhu Firing : गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर

hharpreet singh
Punjabi Singer Gulab Sidhu Firing : गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर

गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने वाले पुलिस गिरफ्त से बाहर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjabi Singer Gulab Sidhu Firing : पंजाबी मनोरंजन उद्योग पर एक बार फिर दहशत के काले बादल मंडराने लगे हैं। बरनाला के गांव फरवाही में बीती शनिवार-रविवार की रात प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता गुलाब सिद्धू के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री में सहम का माहौल पैदा कर दिया है। मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों द्वारा घर के मुख्य गेट पर छह राउंड फायर किए गए, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

इस हमले की जिम्मेदारी भगोड़े गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ डोनी बल ने कथित ऑडियो क्लिप जारी करके ली है। हालांकि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद बरनाला पुलिस द्वारा साधी गई चुप्पी के चलते कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर कलाकारों में भारी रोष है। पंजाबी कलाकारों पर गैंगस्टरों का यह कहर कोई नई घटना नहीं है।

विज्ञापन

इस खूनी सिलसिले की शुरुआत साल 2018 में हुई थी, जब मोहाली में मशहूर गायक परमीश वर्मा पर सरेआम गोलियां चलाई गई थीं। इसके बाद मई 2022 में मानसा के गांव जवाहरके में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया, जब विश्व प्रसिद्ध गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की दिन-दहाड़े गोलियां मारकर बेदर्दी से हत्या कर दी गई। इसके अलावा गायक मनकीरत औलख समेत कई अन्य नामी हस्तियों को भी लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं।

सात समंदर पार तक पहुंचे गैंगस्टरों के नापाक मंसूबे

पंजाबी गायकों पर हो रहे ये जानलेवा हमले अब सिर्फ पंजाब या भारत तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि ये विदेशी धरती तक फैल चुके हैं। कनाडा जैसे सुरक्षित माने जाने वाले देश में भी पंजाबी कलाकारों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। करण औजला के कनाडा स्थित आवास पर कई बार हमले और फायरिंग की घटनाएं हुईं।

2023 में गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। 2024 में एपी ढिल्लों के वैंकूवर स्थित घर के बाहर आपराधिक तत्वों द्वारा गोलीबारी की गई। हाल ही में कनाडा में एमी विर्क से संबंधित एक वाहन पर भी फायरिंग की खबर सामने आई। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर भी पिछले साल तीन अलग-अलग फायरिंग की घटनाएं घटी थीं।

शोहरत और मेहनत की कमाई बनी जान का खौफ

देश और विदेश में घट रही ये लगातार घटनाएं मुख्य रूप से गैंगस्टरों द्वारा मांगी जाने वाली फिरौती और निजी रंजिश से जोड़कर देखी जा रही हैं। एक नामी गायक के परिवार के सदस्य ने अपने मन का दर्द बयां करते हुए बताया कि सालों की कड़ी मेहनत और जद्दोजहद के बाद जो शोहरत और पैसा उन्होंने कमाया था, आज वही उनकी जान का दुश्मन बन गया है। कलाकार और उनके परिवार अब अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस की कार्यशैली और प्रशासन पर उठे सवाल

दूसरी ओर, गुलाब सिद्धू के घर हुए हमले के बाद बरनाला पुलिस की ढीली कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। घटना की साफ सीसीटीवी फुटेज और गैंगस्टर द्वारा जिम्मेदारी लेने के बावजूद पुलिस का अभी तक कोई ठोस नतीजा न निकालना अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Amritsar Drug Bust : 27 किलो हेरोइन और पिस्टल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।